एक्सप्लोरर

'...सिर्फ छोटे इंजन के खराब होने से नहीं रुकेगी', मणिपुर वायरल वीडियो को लेकर शशि थरूर का केंद्र पर निशाना

Shashi Tharoor On Manipur Violence: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मणिपुर की स्थिति को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर टिप्पणी की है. अब तक वायरल वीडियो मामले में 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

Shashi Tharoor Slams BJP: मणिपुर हिंसा मामले को लेकर विपक्ष पूरी तरह से राज्य और केंद्र सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार (23 जुलाई) को कहा कि मणिपुर की स्थिति से पता चलता है कि जब डबल इंजन वाली गाड़ी रुकती है तो क्या होता है. 

शशि थरूर ने तंज कसते हुए कहा, "दोष छोटे इंजन में नहीं है, क्योंकि डबल इंजन वाली गाड़ी सिर्फ छोटे इंजन के खराब होने से नहीं रुकेगी. इसके लिए बड़ा इंजन की सबसे ज्यादा जिम्मेदार है." यहां थरूर ने छोटा इंजन राज्य और बड़ा इंजन केंद्र सरकार के लिए इस्तेमाल किया है. 

वायरल वीडियो पर क्या बोले शशि थरूर?

थरूर ने ट्वीट किया, ''डबल इंजन से चलने वाली गाड़ी सिर्फ छोटे इंजन के खराब होने से नहीं रुकेगी. मणिपुर में माताओं-बहनों को निर्वस्त्र परेड कराने, सामूहिक बलात्कार करने की जघन्य घटना बड़े इंजन के भी फेल होने के कारण हुई है."

6 आरोपी गिरफ्तार 

यह बयान मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाने का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी नेताओं और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के बीच आया है. इस घटना को लेकर राष्ट्रव्यापी आक्रोश बना हुआ है. पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

77 दिन बाद आया वीडियो

घटना के 77 दिन बाद इसका वीडियो सामने आया. दो महिलाओं को नग्न घुमाने का वीडियो सामने आने के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. विपक्ष का कहना है कि मणिपुर में राज्य सरकार पूरी तरह से विफल रही है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी आज इंफाल पहुंचीं थी. 

ये भी पढ़ें: 'जब सीएम थे, नहीं दे पाए थे साधुओं की हत्या पर जवाब', मणिपुर को लेकर उद्धव ठाकरे पर अनुराग ठाकुर का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget