एक्सप्लोरर

Manipur Violence: ‘मन की बात की लेकिन...’, मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी की चुप्पी पर कांग्रेस ने फिर किया सवाल, जानें क्या कुछ कहा

Jairam Ramesh On Manipur Violence: मणिपुर हिंसा के मामले पर कांग्रेस ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी को लेकर सवाल किया है. इससे पहले भी कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया था.

Congress On Manipur Violence: कांग्रेस ने एक बार फिर पीएम मोदी को मणिपुर के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की है और इस पर प्रधानमंत्री की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार (18 जून) को कहा कि तो एक और मन की बात हो गई लेकिन मणिपुर पर मौन जारी है. इसको लेकर उन्होंने एक ट्वीट किया है.

इस ट्वीट में कांग्रेस नेता ने कहा, “आज प्रधानमंत्री ने एक और मन की बात की लेकिन मणिपुर को लेकर उनका मौन जारी है. आपदा प्रबंधन में भारत की ज़बरदस्त क्षमताओं के लिए उन्होंने अपनी ही पीठ थपथपाई लेकिन पूरी तरह से मानव निर्मित (जानबूझकर की गई लापरवाही के कारण) उस मानवीय आपदा के बारे में क्या जिसका मणिपुर सामना कर रहा है. अभी तक उन्होंने शांति की कोई अपील नहीं की है. एक ऑडिट न होने वाला पीएम केयर्स फंड है लेकिन क्या पीएम मणिपुर का केयर भी करते हैं, यह असली सवाल है.”

17 जून को भी कांग्रेस ने उठाए थे सवाल

इससे पहले शनिवार (17 जून) को भी जयराम रमेश ने मणिपुर हिंसा के मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी ने अब तक राज्य में शांति के लिए अपील नहीं की. हिंसा प्रभावित इलाके में अब तक सैकड़ों लोगों की जान चली गई है. कई घर और दुकानें और चर्च भी चलाए जा चुके हैं.

जयराम रमेश ने कहा, "आज से 22 साल पहले जब मणिपुर में हिंसा भड़की थी तब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे. उस समय सभी पार्टियों की मांग पर दो बार सर्वदलीय बैठक बुलाई गई. प्रधानमंत्री ने शांति की अपील की थी. इस बार जब मणिपुर जल रहा है तब प्रधानमंत्री ने शांति की कोई अपील नहीं की. मणिपुर के 10 पार्टियों के नेता पीएम से मिलने के इंतजार में हैं, लेकिन वह खामोश हैं."

पीएम मोदी से मुलाकात की मांग

जयराम रमेश ने आगे कहा, "10 दलों के नेता 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलने के लिए पत्र लिख चुके हैं, लेकिन आज तक समय नहीं मिला है. हम इस उम्मीद में हैं कि विदेश जाने के पहले प्रधानमंत्री मणिपुर के सर्वदलीय शिष्टमंडल से मुलाकात करेंगे और इसलिए सभी नेता दिल्ली में ही रुके हुए हैं."

ये भी पढ़ें: Manipur Violence: 'पीएम मोदी ने अब तक नहीं की शांति की अपील', जानें मणिपुर हिंसा को लेकर क्या कुछ बोली कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget