एक्सप्लोरर

Manipur Violence:'किसी को डरने की जरूरत नहीं', मणिपुर हिंसा पर अमित शाह ने की शांति की अपील, कहा- सभी से सलाह के बाद...

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री ने पहली बार बयान दिया है. उन्होंने मैतेई समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा दिए जाने पर सरकार की योजना के बारे में भी बात की.

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा के बाद कई जिलों में जारी कर्फ्यू के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार (8 मई) को कहा कि राज्य में स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. मैतेई समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग के खिलाफ 3 मई को राज्य में आदिवासी आंदोलन के बाद हिंसा भड़क उठी थी. 

अमित शाह ने इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान भरोसा दिया कि मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जा देने से पहले राज्य सरकार सभी स्टेकहोल्डर्स से बात करेगी. इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा.

सभी से चर्चा के बाद होगा फैसला- शाह

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "अदालत ने एक आदेश पारित किया है. इस पर सभी संबंधित हितधारकों के साथ चर्चा की जाएगी और मणिपुर सरकार परामर्श के बाद उचित निर्णय लेगी. किसी व्यक्ति या समूह को डरने की जरूरत नहीं है."

हिंसा में 50 से ज्यादा की मौत

3 मई को कुकी आदिवासी समुदाय ने एक विरोध मार्च का आयोजन किया था. यह मार्च हाई कोर्ट के उस आदेश के विरोध में था जिसमें राज्य सरकार को बहुसंख्यक हिंदू मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने के संबंध में केंद्र को सिफारिश भेजने को कहा गया था.

मार्च के बाद हिंसा भड़क गई थी, जिसमें गैर-आदिवासी मैतेई समुदाय के लोगों के साथ झड़प हुई थी. हिंसा में अब तक 50 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोगों को हिंसाग्रस्त इलाकों से निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा था. 23000 से अधिक विस्थापित वर्तमान में सेना के शिविरों में शरण लिए हुए हैं.

सीएम ने दिए थे कर्फ्यू में ढील के संकेत

राज्य में हिंसा भड़कने के बाद कई जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया था. इसके साथ ही सेना और अर्द्धसैनिक बलों को मैदान में उतारा गया था. मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शनिवार को सभी पार्टियों की बैठक की थी. बैठक के बाद उन्होंने देर रात कहा था कि कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार आया है. इसके साथ ही उन्होंने कर्फ्यू में ढील दिए जाने की बात भी कही थी. 

यह भी पढ़ें

Balakrishnan Commission: धर्मांतरण करने वाले दलितों को SC दर्जा मिले या नहीं? लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आ सकती है आयोग की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget