एक्सप्लोरर

Manipur Landslide: मणिपुर भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हुई, 25 अब भी लापता

Manipur Landslide Update: गुवाहाटी में एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि अब तक मलबे से 37 शव बरामद किये गए हैं, जिसमें से 24 प्रादेशिक सेना के कर्मी हैं और 13 आम लोगों के शव हैं.

Manipur Landslide Death Toll Rises: मणिपुर के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर भूस्खलन (Manipur Landslide Update) के कारण मारे गए तीन और लोगों के शव बरामद किये गए, जिसके बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या (Death Toll Rises) रविवार को बढ़कर 37 हो गई. एक अधिकारी ने बताया कि 25 और लोगों को ढूंढने के लिये तलाश अभियान जारी है.

उन्होंने कहा कि टुपुल क्षेत्र में शनिवार से बारिश (Rain Affect Search Operation) हो रही है और ताजा भूस्खलन से तलाश अभियान प्रभावित हुआ है. गुवाहाटी में एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि अब तक मलबे से 37 शव बरामद किये गए हैं, जिसमें से 24 प्रादेशिक सेना के कर्मी हैं और 13 आम लोगों के शव हैं. उन्होंने कहा, “प्रादेशिक सेना के छह लापता कर्मियों और 19 अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास जारी है.”

सेना, असम राइफल्स, प्रादेशिक सेना, एसडीआरएफ और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल तलाश अभियान में जुटे हैं. प्रवक्ता ने कहा, 'खराब मौसम के बावजूद तलाश अभियान जारी है. कल रात भारी बारिश हुई थी और भूस्खलन हुआ था.' अब तक प्रादेशिक सेना के 13 कर्मियों और पांच आम लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

ये भी पढ़ें- BJP National Executive Meeting: 'जो गलतियां दूसरे दलों ने की वो हमें नहीं करनी', जानिए PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

प्रवक्ता ने कहा कि प्रादेशिक सेना के सात कर्मियों के शव रविवार को उनके गृहनगर- पश्चिम बंगाल में बागडोगरा और कोलकाता तथा त्रिपुरा में अगरतला- भेज दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि इंफाल में उनके पार्थिव शरीर को पूरा सैन्य सम्मान दिया गया.

ये भी पढ़ें- Maharashtra Assembly: सीएम शिंदे ने बाल ठाकरे का किया जिक्र, आदित्य ठाकरे ने कसा फडणवीस पर तंज, जानिए सदन की पूरी Updates

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’, कोलकाता हादसे के बाद बेटे ने बयां किया दर्द
‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’, कोलकाता हादसे के बाद बेटे ने बयां किया दर्द
कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदु से की बात
कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदु से की बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या कारण, बड़ी बातें

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget