एक्सप्लोरर

Manipur News: मणिपुर में सेना के जवान को घर से किया गया था किडनैप, अब बरामद हुआ गोलियों से छलनी शव

Manipur Army Murder: सेना का यह जवान स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद कुछ साल पहले डीएससी में फिर से नियुक्त हुए थे. इम्फाल पूर्वी जिले के खुनिंगथेक गांव में इस जवान का शव मिला है.

Army Murder in Manipur: पूर्वी इंफाल जिले में रविवार (17 सितंबर) को भारतीय सेना के एक जवान का शव मिला. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ हथियारबंद लोगों ने उस सेना के जवान का अपहरण कर लिया था. पुलिस अधिकारी के अनुसार सेना का वह जवान छुट्टी पर अपने घर आया था, जहां से उसका अपहरण कर लिया गया. उसका नाम सर्टो थांगथांग कोम था. 

घर से किया गया अपहरण

पुलिस अधिकारी के कहा, ''तीन हथियारबंद लोगों ने शनिवार (16 सितंबर) को बंदूक की नोक पर डिफेंस सर्विस कोर (डीएससी) के 49 वर्षीय सर्टो थांगथांग कोम का इम्फाल पश्चिम जिले के हैप्पी वैली के तारुंग स्थित उनके घर से अपहरण कर लिया. उनका गोलियों से छलनी हुआ शव रविवार को इम्फाल पूर्वी जिले के खुनिंगथेक गांव पूर्व में पाया गया.

भारतीय सेना ने की हत्या की निंदा

पुलिस ने बताया कि उस सैनिक के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है. उनका अंतिम संस्कार परिवार की इच्छा के अनुसार किया जाएगा. सेना की एक टीम उनके परिवार को हर संभव सहायता देने के लिए मृतक सैनिक के घर पहुंची. भारतीय सेना ने इस कायरतापूर्ण हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा, 'सेना इस कठिन समय में उनके शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी रहेगी.'

कुछ साल पहले हुई थी डीएससी में नियुक्ति 

मृतक जवान थांगथांग 8वीं असम रेजिमेंट से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद कुछ साल पहले डीएससी में फिर से नियुक्त हुए थे. वे छुट्टी पर घर गए हुए थे और सोमवार को उसे ड्यूटी ज्वाइन करनी थी. उनकी पत्नी सोमिवोन कॉम ने कहा कि उनका परिवार अपने दो बच्चों की पढ़ाई के लिए हैप्पी वैली इलाके में रह रहा है.

कोम यूनियन मणिपुर (केयूएम) के अध्यक्ष, सर्टो अहोउ कोम ने कहा, 'कोम आदिवासी समुदाय मणिपुर में अल्पसंख्यक है. यह एक शांतिप्रिय समाज है और यह किसी समुदाय के साथ शामिल या पक्षपात नहीं करता है.'

ये भी पढ़ें:  Parliament Special Session: विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक लाने की उठी मांग, प्रह्लाद जोशी बोले- सही समय पर लेंगे फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget