एक्सप्लोरर

Illegal Immigration: बांग्लादेश ही नहीं, भारत को मुश्किल में डाल रहा ये पड़ोसी मुल्क, सीमा में घुस आए 26 लोग, वापस भेजे गए

Myanmar Citizens Illegal Immigration: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने म्यांमा के 26 नागरिकों को वापस उनके देश भेजने की घोषणा की. उन्होंने इसे अवैध प्रवास के खिलाफ राज्य सरकार की कड़ी प्रतिबद्धता बताया.

Myanmar Citizens Immigration: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार (5 जनवरी) को जानकारी दी कि राज्य की खुली सीमा से भारत में प्रवेश करने वाले म्यांमार के 26 नागरिकों को उनके देश वापस भेज दिया गया है. मुख्यमंत्री ने ये स्पष्ट किया कि उनकी सरकार अवैध प्रवास के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. मणिपुर की सीमा के माध्यम से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले इन नागरिकों को अब म्यांमार के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मणिपुर की खुली सीमा का इस्तेमाल कर म्यांमार के नागरिक भारत में प्रवेश कर रहे थे जिन्हें अब म्यांमा वापस भेजा गया है. उन्होंने ये भी बताया कि राज्य सरकार अवैध प्रवासियों के मणिपुर में रहने के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है. मुख्यमंत्री ने राज्य की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया.

अवैध प्रवास के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी

सीएम ने यह भी उल्लेख किया कि उनकी सरकार युद्ध की वजह से म्यांमा से भागकर मणिपुर आए लोगों को मानवीय सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है. हालांकि यह भी सुनिश्चित किया गया कि जो लोग युद्ध से बचकर आए हैं उन्हें सम्मानजनक तरीके से उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया जारी रहेगी. एन बीरेन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य इन लोगों को सुरक्षित तरीके से उनके घर लौटने का अवसर प्रदान करना है जबकि अवैध प्रवास के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है.

मणिपुर सरकार ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ ठोस कदम उठाए

मणिपुर के सीमावर्ती शहर मोरेह में राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों के सहयोग से म्यांमा के इन 26 नागरिकों को उनके अधिकारियों को सौंपा गया. म्यांमा के अधिकारियों ने उन्हें वापस स्वीकार किया. यह कदम मणिपुर सरकार की ओर से अवैध प्रवासियों के खिलाफ उठाए गए ठोस कदमों का हिस्सा है जिससे राज्य में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: BPSC Protest: हिरासत में लिए गए प्रशांत किशोर! PK की टीम बोली- जबरन उठाया , खाली कराया गया गांधी मैदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
Rice or Roti Which Spoils First in Summer: चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
Embed widget