एक्सप्लोरर

मणिपुर: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोंथूजाम बीजेपी में हुए शामिल

आगामी मणिपुर विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष गोविनदास कोंथूजाम ने बीजेपी का दामन थाम लिया है.

नई दिल्ली: आगामी मणिपुर विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष गोविनदास कोंथूजाम ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया है.

राजधानी स्थित बीजेपी मुख्यालय में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह, राज्य के केंद्रीय प्रभारी संबित पात्रा, केंद्रीय मंत्री राजकुमार राजन सिंह और राज्यसभा सदस्य व पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में कोंथूजाम को बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई.

पीएम मोदी के काम से प्रभावित होकर थामा हाथ- पात्रा

इस अवसर पर बलूनी ने कहा, ‘‘हम बीजेपी परिवार में उनका स्वागत करते हैं.’’ पात्रा ने कहा कि कोंथूजाम न सिर्फ मणिपुर, बल्कि समूचे पूर्वोत्तर का एक जाना-माना चेहरा हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से प्रभावित होकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है. उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों पर मुहर है.’’

मुख्यमंत्री बिरेन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के कामकाज से मणिपुर की जनता बहुत प्रभावित है और वह बीजेपी से जुड़ना चाहती है. उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में पूर्वोत्तर को प्रतिनिधित्व दिया गया है और प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र से पांच सांसदों को मंत्री बनाया है.

मणिपुर विकास और शांति की दिशा में आगे बढ़ रहा है- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़ें चार साल में मणिपुर में विकास के अनेक काम हुए हैं और राज्य में शांति का माहौल है. उन्होंने कहा, ‘‘पहले हर दिन बंद, नाकेबंदी, फर्जी मुठभेड़ हुआ करती थीं लेकिन पिछले साढे़ चार साल में केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में मणिपुर विकास और शांति की दिशा में आगे बढ़ रहा है.’’

सिंह ने कोंथूजाम को अपना मित्र बताया और कहा कि दोनों जब कांग्रेस में थे तब उन्होंने मणिपुर को बदलने के लिए संकल्प के साथ काम किया था और आगे साथ मिलकर इसी संकल्प के साथ काम करेंगे.

कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा, ‘‘जब मैं कांग्रेस में था तब मणिपुर को बदलने के संकल्प के साथ हमने काम किया लेकिन जो ‘ड्राइवर’ है वह नहीं मानेगा तो हम लोग बस में बैठनेवाले क्या कर सकते हैं.’’

उन्होंने बताया कि कोंथूजाम उनके साथ ही बीजेपी में शामिल होने वाले थे लेकिन उस समय कुछ संवादहीनता हो गई थी और उनके बीजेपी में आने में थोड़ी देरी हो गई. सिंह ने दावा किया कि आने वाले दिनों में अभी और लोग भाजपा में शामिल होंगे.

मणिपुर को सबसे अच्छा राज्य बनाएंगे- मुख्यमंत्री 

आगामी चुनाव में जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मणिपुर को सबसे अच्छा राज्य बनाएंगे. दुनिया को दिखाएंगे कि मणिपुर में शांति हो सकती है और विकास हो सकता है.’’ कोंथूजाम ने इस अवसर पर कहा, ‘‘पार्टी के लिए मैं पूरे मन से काम करूंगा और पार्टी का जो भी आदेश होगा, उसके अनुसार काम करूंगा। अगले साल विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाकर सत्ता में वापसी के लिए दिल लगाकर काम करूंगा.’’

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कोंथूजाम ने निजी कारणों का हवाला देते हुए मणिपुर कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. वह बिष्णुपर से लगातार छह बार विधायक रहे हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्य की 60 में 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी और वह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी लेकिन 21 सीट जीतने के बावजूद भाजपा ने अन्य क्षेत्रीय दलों के समर्थन से सरकार बना ली.

इनमें नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के चार, नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के चार और तृणमूल कांग्रेस व लोक जनशक्ति पार्टी के एक-एक विधायक और एक निर्दलीय शामिल थे. अगले साल की शुरुआत में राज्य में विधानसभा चुनाव होना है.

यह भी पढ़ें.

Petrol Diesel Price: जानें बीते एक महीने में कितने बढ़े दाम, कोरोना काल में लगा पेट्रोल का शतक

Airstrike on Taliban Terrorists: तालिबान पर अफगानिस्तान की बड़ी कार्रवाई, एयरस्ट्राइक कर 254 आतंकियों को किया ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget