एक्सप्लोरर

Manipur Elections: BJP चीफ नड्डा का कांग्रेस पर हमला, कहा- कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को 'उग्रवाद, अस्थिरता और असमानता' दी

Manipur Elections 2022: बीजेपी चीफ जेपी नड्डा ने कांग्रेस के शासन के दौरान क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में बार-बार होने वाले बंद और आर्थिक नाकेबंदी को लेकर भी उसपर निशाना साधा.

Manipur Elections 2022: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को ‘तीन आई’ “इनसर्जेंसी, इन्स्टबिलिटी और इनइक्वेलिटी” (उग्रवाद, अस्थिरता और असमानता) दी जबकि बीजेपी ने जो ‘तीन आई’ दिए वो “इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, इनोवेशन और इंटीग्रेशन” (अवसंरचना विकास, नवोन्मेष और अखंडता) हैं. उन्होंने कांग्रेस के शासन के दौरान क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में बार-बार होने वाले बंद और आर्थिक नाकेबंदी को लेकर भी उसपर निशाना साधा.

जेपी नड्डा ने की बीरेन सरकार की तारीफ

जेपी नड्डा ने मणिपुर के काकचिंग में युवाओं की एक रैली को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा युवाओं के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों को रेखांकित किया. नड्डा ने सभा में उपस्थित लोगों को बताया कि केंद्र और मणिपुर में “डबल इंजन” बीजेपी सरकारों ने अशांत राज्य में लोगों की शांति, समृद्धि और सुरक्षा सुनिश्चित की, जो कभी कांग्रेस के तहत “कुशासन” से त्रस्त था, जहां “बंद और नाकेबंदी” जीवन का अंग बन गया था. उन्होंने कहा, “हम देश की एकता और स्थिरता के लिए काम करते हैं जैसा कि एन बीरेन सिंह सरकार ने पिछले 5 सालों में दिखाया है.”

सरकारी कर्मचारी आम लोगों के पास जा रहे हैं- जेपी नड्डा

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि बीरेन सिंह सरकार के ‘गो टू विलेज’ और ‘गो टू हिल्स’ (गांव जाओ, पहाड़ों पर जाओ) अभियानों ने सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में मदद की है. उन्होंने कहा, “एक समय था जब किसी को काम करवाने के लिए अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों के पास जाना पड़ता था, लेकिन बीरेन सिंह (सरकार) के तहत सरकारी कर्मचारी आम लोगों के पास जा रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनका काम बिना किसी उपद्रव के हो.”

नड्डा ने कहा कि उन्हें यकीन है कि मणिपुर के युवा उग्रवाद की जगह स्थिरता, विभाजनकारी नीति की जगह समृद्धि, मुठभेड़ों की जगह शांति और ड्रग्स की जगह खेल को चुनेंगे. उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि मणिपुर के युवाओं में क्षमता, प्रतिभा और ऊर्जा है. प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि युवा देश का भविष्य हैं. आप हमारी आशा हैं, हमारी ताकत हैं जिससे मोदी जी के सपने साकार होंगे.”

यह भी पढ़ें-

Goa Elections: दल-बदल को रोकने के लिए AAP ने उठाया अनोखा कदम, उम्मीदवारों से कराएगी ये काम

UP Election: यूपी चुनाव का सबसे ताजा सर्वे, किस मुद्दे को सबसे बड़ा मानती है सूबे की जनता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
तेलंगाना में दोहरे हत्याकांड की आशंका, सूर्यपेट हाईवे के पास जोड़े का शव बरामद
तेलंगाना में दोहरे हत्याकांड की आशंका, सूर्यपेट हाईवे के पास जोड़े का शव बरामद
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget