एक्सप्लोरर

मणिपुरः असम राइफल्स के जवान ने छह गैर-मणिपुरी सहयोगियों पर की ओपन फायरिंग, फिर खुद को गोली से उड़ाया

मणिपुरः असम राइफल्स के जवान ने छह गैर-मणिपुरी सहयोगियों पर की ओपन फायरिंग, फिर खुद को गोली से उड़ाया

नॉर्थ ईस्ट के सूबे मणिपुर में तैनात असम राइफल्स के एक जवान ने इंडो-म्यांमार बॉर्डर के पास कथित तौर पर खुद को गोली से उड़ाने से पहले छह सहयोगियों पर फायरिंग कर दी थी. हालांकि, बुधवार (24 जनवरी, 2024) सुबह की इस घटना के बाद असम राइफल्स की ओर से साफ किया गया कि इस मामले का सूबे में जारी हिंसा से लेना-देना नहीं है.

सूत्रों के अनुसार, यह घटना बुधवार सुबह उस समय हुई जब जवान चुराचांदपुर में घर से छुट्टी बिताने के बाद लौटा था. यह घटना भारत-म्यांमार के पास दक्षिण मणिपुर में असम राइफल्स बटालियन के अंदर हुई. घटना के बाद फौरन इस बारे में जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है और सुरक्षा बलों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

फायरिंग के लिए इस्तेमाल हुई राइफल भी कब्जे में ले ली गई. जवान ने वारदात को क्यों अंजाम दिया? यह पता लगाने के लिए मामले की फिलहाल जांच चल रही है. ऐसा बताया गया कि मृतक के घर वालों से भी बात की जाएगी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि फायरिंग के बाद खुदकुशी करने वाले जवान के मोबाइल को कब्जे में लिया जा रहा है ताकि आखरी बातचीत ट्रैक की जा सके.

मणिपुर पुलिस ने क्या कहा?

इस बीच, मणिपुर पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "दक्षिण मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा के करीब तैनात असम राइफल्स बटालियन में असम राइफल्स के एक जवान के हाथों गोलीबारी की घटना हुई है. असम राइफल्स के एक जवान ने सहयोगियों पर गोलीबारी की और इस दौरान 6 सहयोगी (सभी घायल गैर-मणिपुरी हैं) घायल हो गए, जबकि बाद में जवान ने खुद को गोली से उड़ा लिया."

पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, "इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को चल रहे संघर्ष (मणिपुर हिंसा) से नहीं जोड़ा जाना चाहिए. इस तथ्य को देखते हुए कि घायलों में से कोई भी मणिपुर से नहीं है. तथ्यों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. असम राइफल्स की सभी बटालियंस में सभी वर्गों के लोग हैं जिसमें मणिपुर के अलग-अलग समुदायों के लोग भी हैं. मणिपुर में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए समाज के ध्रुवीकरण के बावजूद सभी सुरक्षाकर्मी साथ रह रहे हैं और काम कर रहे हैं."

ये भी पढ़ें:Mallikarjun Kharge Letter: असम में हंगामे, FIR के बाद कांग्रेस चीफ का अमित शाह को लेटर- हमलावरों को पुलिस का संरक्षण, फौरन लें एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget