एक्सप्लोरर

'हम ही चिल्ला-चिल्लाकर कहते हैं कि पाकिस्तान जिम्मेदार है, लेकिन...', पहलगाम आतंकी हमले पर मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान

Mani Shankar Aiyar: पहलगाम आतंकी हमले पर मणिशंकर अय्यर के बयान ने राजनीतिक बहस छेड़ दी है. उन्होंने कहा कि इस हमले के लिए अमेरिका या किसी भी बड़े देश ने पाकिस्तान को जिम्मेदार नहीं ठहराया.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि 33 देशों में भेजे गए प्रतिनिधिमंडलों में से किसी ने भी पाकिस्तान को दोषी नहीं ठहराया. उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने भी पाकिस्तान को लेकर कुछ नहीं कहा, बस हम ही चिल्ला-चिल्लाकर कहते हैं कि पाकिस्तान जिम्मेदार है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री अय्यर ने कहा, 'हम यह साबित नहीं कर पाए कि पहलगाम में आतंकी हमला करवाने वाली एजेंसी कौन थी. हम ही इकलौते हैं जो पाकिस्तान को दोषी ठहराते हैं, लेकिन कोई गंभीरता से नहीं लेता.'

सरकार और सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि पहलगाम हमला लश्कर-ए-तैयबा की तरफ से कराया गया था. मारे गए आतंकियों को पाकिस्तान से ट्रेनिंग मिली थी और फंडिंग भी वहीं से हुई थी. ऑपरेशन महादेव के दौरान जम्मू-कश्मीर के जंगलों में ये आतंकी मारे गए. गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्रवाई को आतंक के खिलाफ निर्णायक जवाब बताया और दावा किया कि हमने सबूतों के साथ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान की भूमिका उजागर की. मणिशंकर अय्यर के अनुसार किसी भी देश ने पाकिस्तान को खुले तौर पर दोषी नहीं ठहराया. UN और अमेरिका जैसे संस्थानों ने चुप्पी साधी. भारत कोई ठोस फॉरेंसिक या इंटेलिजेंस सबूत पेश नहीं कर सका.

22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ था आतंकी हमला

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुआ आतंकी हमला देश को झकझोर देने वाला था. यह घटना उस समय हुई जब घाटी में पर्यटन सीजन चरम पर था. आतंकियों ने मैदान में समय बिता रहे पर्यटकों को निशाना बनाया, जिसमें 26 लोगों की मौत और कई घायल हो गए.

सरकारी रिपोर्टों के अनुसार, यह हमला पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकियों द्वारा किया गया था. इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में बताया कि ऑपरेशन महादेव के तहत लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया गया है. इन आतंकियों के नाम थे, सुलेमान,अफगानी और जिब्रान (टॉप कमांडर, लश्कर से जुड़ा) हुआ था.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में 24 घंटों में दो बार आया भूकंप, डर की वजह से रातभर खुले आसमान के नीचे बैठे रहे लोग; जानें क्या हैं ताजा हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक्स्ट्रा टैरिफ से रिश्ते बिगड़ सकते हैं, बातचीत से...', मैक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत ने क्या जवाब दिया?
'एक्स्ट्रा टैरिफ से रिश्ते बिगड़ सकते हैं, बातचीत से...', मैक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत ने क्या जवाब दिया?
Delhi Weather Update: दिल्ली में जहरीली हवा के बीच छाया घना कोहरा, जानें राजधानी में कब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
दिल्ली में जहरीली हवा के बीच छाया घना कोहरा, जानें राजधानी में कब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
गौहर खान के काम को लेकर ससुरालवालों ने किए थे सवाल, पति जैद ने अब किया खुलासा
गौहर खान के काम को लेकर ससुरालवालों ने किए थे सवाल, पति जैद ने अब किया खुलासा

वीडियोज

UP Politics: आज दोपहर Piyush Goyal करेंगे नए यूपी बीजेपी अध्यक्ष के नाम का एलान | Breaking
UP News: UP बीजेपी को मिलेगा आज नया अध्यक्ष ! | BJP | Yogi Aditynath | PM Modi | abp News
Syria में America सैनिकों पर ISIS का भीषण हमला, तीन की मौत | Breaking | Donald Trump | ABP News
Ahmedabad Breaking: अहमदाबाद में घर में फटा गैस सिलिंडर, 3 लोग झुलसे, 6 की मौत | Gujarat | ABP News
Charcha With Chitra: प्रियंका चतुर्वेदी ने घुसपैठ के लिए किसको जिम्मेदार बताया? | Vande Mataram

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक्स्ट्रा टैरिफ से रिश्ते बिगड़ सकते हैं, बातचीत से...', मैक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत ने क्या जवाब दिया?
'एक्स्ट्रा टैरिफ से रिश्ते बिगड़ सकते हैं, बातचीत से...', मैक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत ने क्या जवाब दिया?
Delhi Weather Update: दिल्ली में जहरीली हवा के बीच छाया घना कोहरा, जानें राजधानी में कब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
दिल्ली में जहरीली हवा के बीच छाया घना कोहरा, जानें राजधानी में कब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
गौहर खान के काम को लेकर ससुरालवालों ने किए थे सवाल, पति जैद ने अब किया खुलासा
गौहर खान के काम को लेकर ससुरालवालों ने किए थे सवाल, पति जैद ने अब किया खुलासा
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
1 हफ्ते के लिए गायब हो जाएगा सूरज? साल 2671 की यात्रा कर लौटा शख्स, कर दी डरावनी भविष्यवाणी- खौफ में यूजर्स
1 हफ्ते के लिए गायब हो जाएगा सूरज? साल 2671 की यात्रा कर लौटा शख्स, कर दी डरावनी भविष्यवाणी- खौफ में यूजर्स
वजन घटाने के चक्कर में चिया सीड्स का ओवरडोज, ज्यादा खाने से हो सकती हैं ये 6 खतरनाक समस्याएं
वजन घटाने के चक्कर में चिया सीड्स का ओवरडोज, ज्यादा खाने से हो सकती हैं ये 6 खतरनाक समस्याएं
Year Ender 2025: इन नौकरियों का रहा पूरे साल दबदबा, बाजार में बनी रही जबरदस्त मांग
इन नौकरियों का रहा पूरे साल दबदबा, बाजार में बनी रही जबरदस्त मांग
Embed widget