एक्सप्लोरर

यूपी: रीति रिवाजों से किया पालतू तोते का अंतिम संस्कार, हवन और भोज भी कराया

हिंदू समाज में मृत्यु के बाद तेरहवीं करना, हवन करना और भोज देना आम बात है. अमरोहा के एक टीचर ने अपने तोते की मृत्यु पर ये सभी काम किए और अब इसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है.

अमरोहा: हिंदू समाज में मृत्यु के बाद तेरहवीं करना, हवन करना और भोज देना आम बात है. अमरोहा के एक टीचर ने अपने तोते की मृत्यु पर ये सभी काम किए और अब इसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. 5 साल पहले उन्हें ये तोता घायल स्थिति में मिला था. उन्होंने तोते का इलाज कराया था और अपने साथ ही रख लिया था. धीरे-धीरे ये तोता उनके परिवार के स्दस्य की तरह हो गया. तोते की मृत्यु से पूरा परिवार दुखी नज़र आ रहा था. लोग अपने पालतू पशु-पक्षियों से काफी प्यार करते हैं लेकिन जो प्यार पंकज कुमार ने दिखाया है ऐसा कम ही देखने को मिलता है. अमरोहा के हसनपुर में रहने वाले पंकज कुमार ने धार्मिक रीति रिवाजों का पालन करते हुए तोते के लिए हवन-पूजन कराया और बाकायदा मृत्यु-भोज का आयोजन भी किया. इलाके के लोग भी उनके इस प्रेम को देख कर अभिभूत नजर आए. उनका कहना था कि लोग कई बार तो अपने परिवार के लिए भी ऐसा नहीं करते लेकिन पंकज ने एक मिसाल कायम की है. पंकज ने बताया,"यह तोता मुझे करीब 5 साल पहले घायल स्थिति में मिला था. एक चील इसकी जिंदगी खत्म करना चाहती थी. चील के पंजों से छूट कर यह मेरे पास आया. मैंने अपने बच्चे की तरह इसका इलाज कराया और तभी से यह मेरे साथ था. यह हमारे परिवार का हिस्सा बन गया था." पंकज ने कार्ड छपवा कर लोगों को इस आयोजन में बुलाया और पंडित से तोते के लिए हवन पूजन भी कराया. पंकज के परिवार के लोग अपने प्यारे मिट्ठू के यूं चले जाने से काफी गमगीन नज़र आए. इस कार्यक्रम में शामिल होने आए लोग पंकज की दाद देते नज़र आए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget