एक्सप्लोरर

फिर विवादों में मैक्स हॉस्पिटल, शख्स की मौत के बाद परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप

मृतक कमलेश चंद्र की बेटी सारिका ने कहा, “हम इस घटना से पूरी तरह टूट चुके हैं. कल हम स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा और दिल्ली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से मिलने का प्रयास करेंगे. हमें न्याय चाहिए.”

नई दिल्ली: दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मैक्स हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों में आ गया है. 58 साल के एक शख्स की मौत के बाद अस्पताल पर एक बार फिर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है. शख्स के परिवार ने अस्पताल पर यह आरोप लगाया है. हालांकि अस्पताल प्रशासन इन आरोपों से इंकार कर रहा है. दिल से जुड़ी एक बीमारी के इलाज के लिए शख्स को 25 दिसबंर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

इससे कुछ हफ्तों पहले ही वित्तीय आयुक्त की अदालत ने दिल्ली सरकार के उस आदेश पर रोक लगा दी थी जिसमें एक नवजात को गलत ढंग से मृत घोषित करने को लेकर अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने को कहा गया था. मृतक कमलेश चंद्र की बेटी सारिका (35) ने कहा, “हम इस घटना से पूरी तरह टूट चुके हैं. कल हम स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा और दिल्ली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से मिलने का प्रयास करेंगे. हमें न्याय चाहिए.”

परिवार ने मैक्स हॉस्पिटल पर लगाया है ये आरोप

सारिका ने कहा, “25 दिसंबर को जब मेरे पिात अस्पताल आए थे वह अपने पैरों पर खड़े थे. उन्हें बहुत पसीना आ रहा था, इसलिए ये लोग उन्हें इमरजेंसी वार्ड में ले गए और उनका ईसीजी टेस्ट कराया. टेस्ट में सामने आया कि उनकी नसों में रुकावट थी.” सारिका ने बताया कि उनके पिता की एंजियोग्राफी की गई और चिकित्सकों ने परिवार को बताया कि उनकी बाइपास सर्जरी करनी होगी . उन्होंने आरोप लगाया, “हमने जब तक इसपर चर्चा की, वे आए और हमें सूचित किया कि उनके शरीर में स्टेंट डाल दिए गए हैं. यह सब उन्होंने हमसे पूछे बिना किया. इतना ही नहीं , उन्होंने मेरे पिता को ऐसे डॉक्टर की देख-रेख में रखा जो छुट्टी पर था. यह धोखाधड़ी और लापरवाही है.”

परिवार ने कहा कि अस्पताल ने उन्हें कथित तौर पर तीन लाख रुपये का बिल थमाया है. सारिका ने बताया, “हमने सभी संबंधित विवरण जमा करा दिए हैं और पुलिस में एक मामला दर्ज कराया है.” पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मिली शिकायत के आधार पर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget