एक्सप्लोरर

कोरोना संक्रमित मां के शव को कंधे पर ढोकर श्मशान ले गया शख्स, मदद न मिलने का लगाया आरोप

व्यक्ति ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित उसकी मां को बेड और ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं रहने के कारण अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया, जिसके कारण वह मां को वापस बंगवार गांव ले आया, जहां गुरुवार साढ़े चार बजे सुबह उनकी मृत्यु हो गई.

शिमला: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के एक गांव में प्रशासन से कथित तौर पर मदद नहीं मिलने के कारण एक व्यक्ति को अपनी मां के शव को कंधे पर ढोकर श्मशान ले जाना पड़ा, जिसकी कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई थी. हालांकि, कांगड़ा के उपायुक्त राकेश प्रजापति ने बताया कि ना तो उन्हें और ना ही अनुमंडलीय दंडाधिकारी को घटना के बारे में सूचित किया गया.

व्यक्ति ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित उसकी मां को बेड और ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं रहने के कारण अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया, जिसके कारण वह मां को वापस बंगवार गांव ले आया, जहां गुरुवार साढ़े चार बजे सुबह उनकी मृत्यु हो गई. व्यक्ति ने कहा कि उसने ग्राम पंचायत प्रमुख सूरम सिंह को मामले की जानकारी दी लेकिन गांव से कोई भी मदद करने नहीं आया, जिसके कारण कंधे पर ढोकर शव को एक किलोमीटर दूर श्मशान ले जाना पड़ा.

वाहन का भी नहीं किया इंतजाम

व्यक्ति ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रमुख ने किसी वाहन का भी इंतजाम नहीं किया. इसलिए उन्होंने कंधे पर शव को श्मशान ले जाने का फैसला किया. वहीं, ग्राम पंचायत प्रमुख सूरम सिंह ने कहा कि वह और एक आशा कार्यकर्ता शव को श्मशान ले जाने के लिए पीपीई किट की व्यवस्था करने में जुटे थे लेकिन व्यक्ति ने मदद लेने से इनकार कर दिया.

पंचायत प्रमुख ने कहा कि दो ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों से भी उन्होंने बात की लेकिन संक्रमण के डर से उन लोगों ने शव को ले जाने से मना कर दिया. कांगड़ा के कांग्रेस विधायक पवन कुमार काजल ने कहा कि उन्हें घटना के बारे में शुक्रवार को पता चला और अगर उन्हें पहले जानकारी मिल गई होती तो वह मदद करते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget