एक्सप्लोरर

DRDO के खुफिया दस्तावेजों के साथ TMC नेता का पति गिरफ्तार, रेडियोएक्टिव पदार्थ भी बरामद

West Bengal: दार्जिलिंग जिले में एक व्यक्ति को DRDO दस्तावेज और रेडियोधर्मी सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है. आरोपी फ्रांसिस एक्का नक्सलबाड़ी पंचायत समिति की TMC नेता अमृता एक्का का पति है.

DRDO & Radio Active Material: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से गोपनीय DRDO दस्तावेज और बड़ी मात्रा में रेडियोधर्मी कैलिफोर्नियम सामग्री मिली. आरोपी की पहचान फ्रांसिस एक्का के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार वह नक्सलबाड़ी पंचायत समिति की TMC नेता अमृता एक्का के पति हैं. बताया जा रहा है कि 26 नवंबर को नक्सलबाड़ी ब्लॉक के बेलगाछी गांव में एक संयुक्त छापेमारी के दौरान सेना और पश्चिम बंगाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया.

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से कई गोपनीय DRDO दस्तावेज और रेडियोधर्मी कैलिफोर्नियम की बड़ी मात्रा बरामद की. एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी इन सामानों के बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका कि ये उसके पास क्यों और कहां से आई थीं. उन्होंने यह भी बताया कि जब्त किए गए सामान का बाजार के  मूल्य से तुलना करें तो एक ग्राम कैलिफोर्नियम का लगभग 17 करोड़ रुपये हो सकता है.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

आरोपी पर DRDO के संवेदनशील दस्तावेजो और रेडियोधर्मी सामानों की तस्करी का आरोप लगाया गया है. संभावना जताई जा रही है कि आरोपी का किसी विदेशी संगठन से संबंध हो सकता है. पुलिस ने आरोपी से कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है. इसके साथ ही पुलिस ने उस घर को सील कर दिया है जहां से रेडियोधर्मी सामान बरामद की गई थी. 

फिलहाल पुलिस इस मामले में और भी गहन जांच कर रही है और ये भी संभावनाएं हैं कि ये मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हो सकता है. पुलिस यह भी जांच रही है कि आरोपी के विदेशी संगठनों से कोई संपर्क तो नहीं हैं जिससे इस मामले के विस्तार का अंदाजा लगाया जा सके. गिरफ्तारी के बाद से जांच की दिशा तेज कर दी गई है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही और जानकारी सामने आ सकती है.

ये भी पढ़ें: मथुरा फार्म हाउस में 454 पेड़ काटे जाने पर सुप्रीम कर्ट सख्त, यूपी सरकार और डालमिया ग्रुप को भेजा अवमानना का नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
शहर में 25, ग्रामीण इलाकों में कितने दिनों में होगी सिलेंडर की बुकिंग? संसद में सरकार ने साफ की तस्वीर
शहर में 25, ग्रामीण इलाकों में कितने दिनों में होगी सिलेंडर की बुकिंग? संसद में सरकार ने साफ की तस्वीर
Parliament Session 2026 Live: 'देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं', संसद में राहुल के आरोपों पर बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी
Live: 'देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं', संसद में बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी
दिल्ली शराब घोटाले में CBI का बड़ा धमाका! के. कविता समेत 7 हाई-प्रोफाइल नामों को नोटिस, हाई कोर्ट ने मामले को दिया नया मोड़
दिल्ली शराब घोटाले में CBI का बड़ा धमाका! 7 हाई-प्रोफाइल नामों को नोटिस, हाई कोर्ट ने मामले को दिया नया मोड़

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
Embed widget