एक्सप्लोरर

बंगाल का फंड रोकने पर केंद्र पर भड़कीं ममता बनर्जी, सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ धरना दे रही हैं CM

Mamata Banerjee Protest: ममता बनर्जी के धरने की शुरुआत शुक्रवार (3 फरवरी) से हुई है. वह केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर राजधानी कोलकाता में धरना दे रही हैं.

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. केंद्र सरकार से विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए फंड मिलता है. ममता का आरोप है कि केंद्र सरकार की तरफ से विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए राज्य के बकाए का भुगतान नहीं किया जा रहा है. ममता के धरने की शुरुआत शुक्रवार (3 फरवरी) को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुई, जो आज (4 फरवरी) भी जारी है. 

बंगाल सरकार सबसे ज्यादा मनरेगा फंड को रोके जाने से केंद्र सरकार से नाराज है. ममता ने शुक्रवार को दोपहर एक बजे रेड रोड एरिया के मैदान में धरने की शुरुआत की है. इस धरने में टीएमसी के सभी बड़े नेता शामिल हुए हैं. जिस मैदान में ममता धरना दे रही हैं, वो बिल्कुल शहर के बीच में स्थित है. यहां मैदान में बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन शुरू किया गया. मंच के बगल में एक तंबू लगाया गया है ताकि प्रशासन संबंधी जरूरी काम किया जा सके. 

तीसरी बार कर रही हैं धरना

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, टीएमसी नेताओं ने बताया है कि ममता बनर्जी के अलावा धरना देने वाले नेताओं में मंत्री फिरहाद हाकिम और अरूप विश्वास समेत कई प्रमुख नेता शामिल हैं. ये सभी नेता शुक्रवार रात धरनास्थल पर रुके रहे. टीएमसी सूत्रों ने बताया है कि लोकसभा चुनाव से पहले फंड को लेकर किया गया ये तीसरा धरना प्रदर्शन है. 

इससे पहले, तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पार्टी विधायकों, सांसदों, मंत्रियों और मनरेगा कार्यकर्ताओं के एक समूह के साथ नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था. कोलकाता में राजभवन के बाहर पांच दिनों तक धरना भी दिया गया था. ममता ने पिछले साल मार्च में भी फंड रोके जाने के विरोध में दो दिनों तक धरना दिया था. ममता का ये धरना रविवार तक जारी रहने वाला है. 

पीएम को लिखी चिट्ठी

वहीं, ममता बनर्जी ने यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट जमा करने में देरी पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट का खंडन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. उन्होंने रिपोर्ट को खामियों को भरा हुआ बताया है और कहा है कि इसकी वजह से एक खराब तस्वीर बनेगी. उनका कहना है कि कुछ लोग इस रिपोर्ट के जरिए सरकारी मशीनरी के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: '7 दिनों का समय दे रही हूं, नहीं तो... ', आखिर क्यों ममता बनर्जी ने दिया मोदी सरकार को अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget