एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर निशाना, 'हमें भारत पर कोई एतराज नहीं है, लेकिन...', राजघाट जाने को लेकर भी दिया बयान

Mamata Banerjee On India Or Bharat: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार (11 सितंबर) को प्रेस वार्ता करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कई मुद्दों पर अपनी बात कही. 

Mamata Banerjee Remarks: इंडिया या भारत नाम विवाद पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोमवार (11 सितंबर) को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए इस मुद्दे का हवाला देते हुए केंद्र सरकार को निशाने पर लिया.

सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ''हमें भारत (नाम) पर कोई ऐतराज नहीं, लेकिन संविधान में बिना संशोधन के इंडिया को हटाना असंवैधानिक और गलत होगा.'' उन्होंने महात्मा गांधी के स्मारक स्थल राजघाट को लेकर भी बयान दिया.

राजघाट को लेकर ये बोलीं ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, ''दो अक्टूबर को हम प्रार्थना करने के लिए राजघाट जा सकते हैं, कोई हमें नहीं रोक सकता.'' इसी के साथ सीएम ममता ने कहा दिल्ली पुलिस राजघाट पर जाने के लिए अनुमति देने वाली कौन होती है.

ईडी की ओर से अभिषेक बनर्जी को बुलाए जाने पर क्या कहा?

सीएम ममता बनर्जी ने और भी कई मुद्दों पर अपनी बात कही. टीएमसी नेता और अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर सीएम ममता ने निशाना साधा. 

ईडी ने 13 सितंबर को अभिषेक बनर्जी को पूछताछ के लिए के लिए बुलाया है. सीएम ममता ने कहा कि यह राजनीतिक प्रतिशोध है, अभिषेक के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, उन्हें परेशान किया जा रहा है.

चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर दिया बयान

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख और आंध प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को लेकर भी सीएम बनर्जी ने बयान दिया है. उन्होंने कहा, ''चंद्रबाबू नायडू को जो गिरफ्तार किया गया है वो मुझे पसंद नहीं आया... चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी प्रतिशोधात्मक लग रही थी.''

चंद्रबाबू नायडू को शनिवार (9 सितंबर) की सुबह कथित कौशल विकास निगम घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था. 14 दिन की न्यायिक हिरासत मिलने के बाद फिलहाल वह जेल में हैं. इसके अलावा सीएम ममता ने वन नेशन और वन इलेक्शन के मुद्दे पर कहा कि वह पहले इसे समझेंगी फिर कुछ कहेंगी.

यह भी पढ़ें- West Bengal Cabinet: ममता बनर्जी ने बंगाल कैबिनेट में किया बड़ा बदलाव, बाबुल सुप्रियो समेत 6 मंत्रियों के विभाग बदले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget