एक्सप्लोरर

West Bengal: सुवेंदु अधिकारी को ममता बनर्जी ने सस्‍पेंड होने से आखिर क्‍यों बचाया, जानें?

Mamata Banerjee on Suvendu Adhikari: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में सुवेंदु अधिकारी के आचरण की निंदा की.

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार (3 फरवरी) को विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संस्पेड होने से बचा लिया है. सीएम बनर्जी के विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी से माफी मांगे जाने के बाद अधिकारी को निलंबित नहीं किया गया. उन पर आरोप है कि उन्होंने स्पीकर  बनर्जी पर अशोभनीय टिप्पणी की. 

सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अधिकारी ने राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस के अभिभाषण की आलोचना करते हुए अपना संबोधन शुरू किया. उन्होंने कहा कि गर्वनर आनंद बोस ने अपने अभिभाषण में कर्मचारी चयन आयोग घोटाला, और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों की गिरफ्तारी सहित कई घोटालों का जिक्र नहीं किया. हालांकि, अध्यक्ष बनर्जी ने उनसे सदन में इस तरह के आरोप नहीं लगाने को कहा. बीजेपी विधायक दल ने इसके विरोध में अध्यक्ष बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की. 

'दुर्व्यवहार किया है'
विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने  कहा, ‘‘मैं सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ मेरे पर की टिप्पणी के लिए विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश करने का अपना अधिकार सुरक्षित रखता हूं. उन्होंने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया है.’’ बाद में राज्यपाल के अभिभाषण पर अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में अधिकारी के आचरण की निंदा की.  

ममता बनर्जी ने क्या कहा? 
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘क्या विपक्ष के नेता सदन में इस तरह का व्यवहार करते हैं? हम इसकी निंदा करते हैं. महोदय, मैं उनकी ओर से माफी मांगती हूं, क्योंकि वे नहीं जानते कि वे क्या कर रहे हैं. ’’ बनर्जी के भाषण के बाद टीएमसी के विधायक तपस रॉय ने अधिकारी को 20 फरवरी तक सदन से निलंबित करने की मांग करते हुए विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया. 

प्रस्ताव वापस क्यों लिया? 
विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने तब कहा, ‘‘ सीएम ममता बनर्जी पहले ही उनकी (अधिकारी की) ओर से माफी मांग चुकी हैं, ऐसे में मेरा मानना है कि प्रस्ताव वापस ले लिया जाना चाहिए.’’ उनके कहने पर रॉय प्रस्ताव वापस लेने पर सहमत हो गए. 

ये भी पढ़ें- West Bengal: नॉर्थ बंगाल में ममता बनर्जी और बीजेपी के बीच छिड़ा कौन सा नया संग्राम, दिलचस्‍प है जंग के इस नए मैदान की कहानी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget