एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee London Visit: सफेद साड़ी, काला कोट, सर पर शॉल, लंदन की सड़कों पर ममता दीदी की वॉक, ऑक्सफोर्ड में देंगी भाषण

Mamata Banerjee: लंदन पहुंचकर CM ममता बनर्जी ने ब्रिटेन-बंगाल के ऐतिहासिक संबंधों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने X पर लिखा ये रिश्ता इतिहास, संस्कृति, व्यापार से जुड़ा है और समय के साथ मजबूत हुआ है.

UK India Relations: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी लंदन यात्रा के दौरान बंगाल और ब्रिटेन के ऐतिहासिक संबंधों पर विचार व्यक्त किए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि बंगाल और ब्रिटेन का रिश्ता सदियों पुराना है, जो इतिहास, संस्कृति और व्यापार पर आधारित है. उन्होंने इस ऐतिहासिक संबंध को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई.

ममता बनर्जी ने कहा कि जैसे ही वह लंदन पहुंची उन्हें ये अहसास हुआ कि यह शहर भी कोलकाता की तरह अपने अतीत को संजोते हुए आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि लंदन की ऐतिहासिक इमारतें, सजीव गलियां और पुरानी विरासत शहर की समृद्ध परंपरा को दर्शाती हैं जो बंगाल की संस्कृति से मेल खाती है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों क्षेत्रों में इतिहास और आधुनिकता का संतुलित मेल देखा जा सकता है.

ब्रिटेन और बंगाल के संबंधों को और मजबूत करने की योजना

मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में ये भी लिखा कि आगामी दिनों में वह कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी, जिससे बंगाल और ब्रिटेन के संबंधों को और मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से दोनों क्षेत्रों के बीच बिजनेस, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी सहयोग को बढ़ाने के नए अवसर खोजे जाएंगे.

आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग को मिलेगी नई दिशा

ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि बंगाल और ब्रिटेन के बीच बिजनेस और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए उनकी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस यात्रा से दोनों क्षेत्रों के रिश्तों को एक नई दिशा मिलेगी जिससे भविष्य में विकास और साझेदारी के नए रास्ते खुलेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget