एक्सप्लोरर

बशीरहाट हिंसा: BJP का आरोप, 'अल्पसंख्यक तुष्टिकरण एजेंडे' पर काम कर रही हैं ममता

नई दिल्ली: बशीरहाट में सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर करारा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह वोट बैंक की राजनीति के तहत ''अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के एजेंडा'' को लागू कर रही हैं.

लोगों की मानसिकता बदलने का प्रयास

एक आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट के मद्देनजर बशीरहाट में हिंसा और आगजनी का हवाला देते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री राज्य में लोगों की मानसिकता बदलने का प्रयास कर रहे हैं.

पार्टी की दिल्ली इकाई की तरफ से आयोजित सेमिनार में पात्रा ने कहा, ''यह काफी घटिया सोच है. सत्ता के लिए वे लोग देश भी बेच सकते हैं.'' उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में 'रामधनु' और 'नील' जैसे आम शब्दों को अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए अलग अर्थ दे दिया गया है.

पश्चिम बंगाल में अशांति पैदा करने के लिए बाहर से लोग ला रही है BJP: तृणमूल कांग्रेस

तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी पर ''सीमापार से'' लोगों को लाने और पश्चिम बंगाल के निवासियों को राज्य में हिंसा फैलाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए उकसाने का आरोप लगाया. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि राज्य की सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने के निरंतर प्रयास हो रहे हैं और केन्द्र की सरकार के समर्थन के साथ बीजेपी इसके पीछे है.

चटर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने के निरंतर प्रयास हो रहे हैं. और हम देख रहे हैं कि सीमा पार के लोग बीजेपी के समर्थन से हमारी तरफ आ रहे हैं और यहां संकट पैदा कर रहे हैं तथा लोगों को उकसाकर घृणा फैलाने वाले अपने भाषणों से हिंसा पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं. तृणमूल नेता ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता केन्द्र के समर्थन से छिटपुट हिंसा शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget