एक्सप्लोरर

‘सभी धर्मों का करती हूं सम्मान’, ‘मृत्यु कुंभ’ वाली टिप्पणी विवाद के बीच बोलीं ममता बनर्जी

Mamata Banerjee On Mrityu Kumbh Remark: ममता ने मंगलवार (18 फरवरी, 2025) को पश्चिम बंगाल विधानसभा में बोलते हुए प्रयागराज में जारी महाकुंभ मेले के प्रबंधन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की थी.

Mamata Banerjee Clarification On Mrityu Kumbh Remark: महाकुंभ को मृत्यु कुंभ बताकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया. उनकी इस टिप्पणी पर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. इस बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) चीफ ने गुरुवार (20 फरवरी, 2025) को कहा कि वह सभी धर्मों और संस्कृतियों का सम्मान करती हैं.

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने इस बात पर जोर दिया कि धर्म किसी एक व्यक्ति का हो सकता है, लेकिन धार्मिक उत्सव सभी के लिए होते हैं. ममता ने कहा, “किसने कहा कि मैं अपने धर्म का सम्मान नहीं करती? याद रखिए, धर्म एक व्यक्ति का होता है, लेकिन त्योहार सभी के लिए होते हैं. हमारे देश में कई राज्य हैं और हर राज्य की भाषा, शिक्षा, रहन-सहन, संस्कृति और मान्यताएं अलग-अलग हैं लेकिन हम सभी संस्कृतियों का सम्मान करते हैं. इसीलिए विविधता में एकता हमारा दर्शन और विचारधारा है.”

‘मानवता ही मेरा विषय’

मुख्यमंत्री न्यूटाउन में नारायण हेल्थ सिटी की आधारशिला रखने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा, “कभी-कभी लोग मुझसे पूछते हैं कि आप पुरुष हैं या महिला, तो मैं जवाब देती हूं कि मैं खुद को इंसान मानती हूं और मानवता मेरा विषय है.”

क्या कहा था ममता बनर्जी ने?

ममता ने मंगलवार (18 फरवरी, 2025) को पश्चिम बंगाल विधानसभा में बोलते हुए प्रयागराज में जारी महाकुंभ मेले के प्रबंधन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि यह आयोजन “मृत्यु कुंभ” में बदल गया है, जिसमें भगदड़ की घटनाओं में लोगों की जान जा रही है. ममता ने अधिकारियों पर मृतकों की वास्तवित संख्या छिपाने का आरोप भी लगाया था. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी को लेकर उन पर हमलावर है.

ये भी पढ़ें: ममता के 'मृत्यु कुंभ' वाले बयान पर भड़के सुकांत मजूमदार, राज्यपाल को पत्र लिखकर कर दी ये बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
'नई टीम PM मोदी के मार्गदर्शन में..', BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का रिएक्शन
'नई टीम PM मोदी के मार्गदर्शन में..', BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का रिएक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget