एक्सप्लोरर

West Bengal: पीएम मोदी पर ममता बनर्जी का निशाना, पत्र का जिक्र करते हुए कहा- 'क्या मैं बंधुआ मजदूर हूं?'

West Bengal News: सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री शेख हसीना से मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं, लेकिन केंद्र ने उनकी आधिकारिक यात्रा का हिस्सा बनने के लिए मुझे आमंत्रित नहीं किया.

Mamata Banerjee On Netaji Statue: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. ममता बनर्जी ने इस बार नेताजी की मूर्ति के उद्घाटन और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री की भारत यात्रा को लेकर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है. गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, "मुझे बुरा लगता है कि वे अब दिल्ली (Delhi) में नेताजी की मूर्ति बना रहे हैं. पहले से मौजूद मूर्ति के बारे में क्या? मुझे एक अंडर सेक्रेटरी का पत्र मिला है जिसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री आज प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे और कार्यक्रम शुरू होने से पहले आप वहां आ जाएं. क्या मैं उनकी बंधुआ मजदूर हूं?"

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन करेंगे. साथ ही पीएम इंडिया गेट के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक भव्य प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे. अनावरण समारोह प्रधानमंत्री द्वारा संशोधित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू परियोजना के उद्घाटन का हिस्सा होगा. पीएम कर्तव्य पथ (पहले राजपथ) का भी उद्घाटन करेंगे, जो राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक फैला है. 

शेख हसीना की भारत यात्रा को लेकर केंद्र की आलोचना की

सीएम ममता बनर्जी यहीं नहीं रुकी उन्होंने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत यात्रा को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि ये पहली बार है जब बांग्लादेश की प्रधानमंत्री भारत आईं और मुझसे मिलने की इच्छा के बावजूद बंगाल नहीं आईं. उन्होंने कहा कि, "बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं, लेकिन केंद्र ने भारत की उनकी आधिकारिक यात्रा का हिस्सा बनने के लिए मुझे आमंत्रित नहीं किया. मुझे नहीं पता कि वे (बीजेपी) इतने गुस्से में क्यों हैं. उन्होंने मुझे कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए शिकागो और चीन सहित कई जगहों पर जाने नहीं दिया है." 

विपक्षी एकता को लेकर किया बड़ा एलान

गौरतलब है कि शेख हसीना (Sheikh Hasina) दोनों देशों के बीच समग्र संबंधों का विस्तार करने के लिए चार दिवसीय दौरे पर सोमवार को नई दिल्ली पहुंचीं थीं. ममता बनर्जी ने कहा कि, "मैं बाहरी मामलों या द्विपक्षीय संबंधों के बारे में बात नहीं करना चाहती, लेकिन मैंने देखा है कि जब भी मुझे किसी देश में आमंत्रित किया जाता है तो केंद्र मुझे रोकने की कोशिश करता है. मैं यह जानना चाहती हूं कि केंद्र सरकार मेरे किसी विदेशी गणमान्य अतिथि से मुलाकात करने को लेकर चिंतित क्यों हैं." ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने विपक्षी एकता को लेकर भी बड़ा एलान किया और कहा कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar), हेमंत सोरेन, मैं और अन्य नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में एक साथ आएंगे. 

ये भी पढ़ें- 

हर राज्य के फूड स्टॉल, रेड ग्रेनाइट पर रेड कार्पेट सा एहसास... इंडिया गेट पर कुछ ऐसा होगा सेंट्रल विस्टा का नजारा

India Bangladesh News: न्यूक्लियर एनर्जी से लेकर अंतरिक्ष तक...शेख हसीना ने कई अहम समझौतों पर लगाई मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI-NALSAR विवाद में BCI ने पलटा फैसला, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
CJI-NALSAR विवाद में BCI ने पलटा फैसला, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
Embed widget