एक्सप्लोरर

Manipur Violence: ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर निशाना, 'मणिपुर वालों की तकलीफें सुनने वाला कोई नहीं...'

TMC On BJP: मणिपुर हिंसा के मामले को लेकर विपक्षी दलों के नेता लगातार केंद्र की मोदी सरकार को घेरे हुए हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मणिपुर और केंद्र सरकार पर तंज कसा है.

Mamata Banerjee On Manipur Violence: मणिपुर हिंसा के मुद्दे को लेकर एक बार फिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है. ममता बनर्जी ने बुधवार (9 अगस्त) को कहा कि जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर के आदिवासी संकट का सामना कर रहे हैं और उनकी तकलीफें सुनने वाला कोई नहीं है. 

झारग्राम के तीन दिवसीय प्रशासनिक दौरे पर आईं बनर्जी ने पूर्वोत्तर राज्य की स्थिति से निपटने में असफल रहने को लेकर बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया और दुनियाभर के लोगों से मणिपुर के लिए प्रार्थना करने को कहा. 

'हम बीजेपी से भारत छुड़वाने की कसम लेते हैं'

वहीं, भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी को देश छोड़ देना चाहिए. ममता बनर्जी ने कहा, "भारत में दलितों को प्रताड़ित किया जा रहा है और केंद्र को कोई फर्क नहीं पड़ता है. भारत छोड़ो दिवस पर हम बीजेपी से भारत छुड़वाने की कसम लेते हैं."

ममता बनर्जी ने इन मुद्दों पर भी रखी बात 

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस की तरफ से एक गैर-शिक्षाविद को एक विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किए जाने का संदर्भ देते हुए बनर्जी ने कहा, "राज्यपाल का पद संवैधानिक है और इसकी संवैधानिक सीमाएं हैं." वहीं, केंद्र पर राज्य के हिस्से का धन जारी न करने आरोप का लगाते हुए मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, "हम केंद्र सरकार की तरफ से पश्चिम बंगाल को नजरअंदाज किए जाने के खिलाफ लड़ेंगे."

लोकसभा में मणिपुर मुद्दे को लेकर क्या बोले राहुल गांधी? 

मणिपुर में हुई हिंसा के मुद्दे को लेकर विपक्षी दल संसद के मानसून सत्र के दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार वार कर रहे हैं. बुधवार (9 अगस्त) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान इस मुद्दे पर अपनी बात रखी. उन्होंने बीजेपी सरकार को 'राष्ट्रविरोधी' बताते हुए पार्टी पर पूर्वोत्तर राज्य को दो भागों में विभाजित करने का आरोप लगाया और सत्तारूढ़ दल के सदस्यों को 'देशद्रोही' करार दिया.

ये भी पढ़ें: Manipur Violence: राहुल गांधी बोले- रावण सिर्फ दो लोगों की सुनता था- मेघनाद और कुंभकर्ण, मोदी जी भी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget