एक्सप्लोरर

बंगाल: बीजेपी की रथयात्रा ममता बनर्जी का निशाना, कहा- समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश

ममता बनर्जी ने बीजेपी के साथ एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वे 'हैदराबाद के बीजेपी के पिट्ठू' को वोट देकर अपना वोट बर्बाद न करें. पड़ोसी राज्य बिहार में प्रभावशाली प्रदर्शन करने के बाद असदुद्दीन औवेसी की पार्टी एआईएमआईएम बंगाल में मुस्लिम मतदाताओं की अच्छी-खासी तादाद वाली सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.

रायगंज/मालदा: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी नेताओं की रथयात्रा का माखौल उड़ाते हुए कहा कि वे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं कि ‘‘जैसे वे भगवान हों.’’ बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी की रथ यात्रा का उदेश्य धर्म के आधार पर समाज में विभाजन पैदा करना है. उन्होंने बीजेपी पर पर हिंदू धर्म के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें हराने की बीजेपी की कोशिशें देश में विपक्ष के अंतिम किले को ढहाने की उसकी महत्वाकांक्षा का हिस्सा है.

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने अल्पसंख्यक मुस्लिम बहुल उत्तर दिनाजपुर और मालदा जिलों में एक के बाद एक रैली को संबोधित करते हुए मतदाताओं से टीएमसी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की अपील की. उन्होंने असदुद्दीन औवेसी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे 'हैदराबाद के बीजेपी के पिट्ठू' को वोट देकर अपना वोट बर्बाद न करें. पड़ोसी राज्य बिहार में प्रभावशाली प्रदर्शन करने के बाद असदुद्दीन औवेसी की पार्टी एआईएमआईएम बंगाल में मुस्लिम मतदाताओं की अच्छी-खासी तादाद वाली सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.

रायगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, 'रथयात्रा एक धार्मिक उत्सव है. हम सभी इसमें हिस्सा लेते हैं. हम जानते हैं कि भगवान जगन्नाथ, बलराम और भगवती सुभद्रा उन रथों में यात्रा करते हैं. लेकिन बीजेपी नेता समाज में विभाजन पैदा करने और एक-दूसरे को लड़वाने के अपने राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए रथयात्राएं कर रहे हैं. बीजेपी नेता ऐसे रथयात्राएं कर रहे हैं जैसे वे भगवान हों.' उन्होंने कहा कि 'उसके नेता फर्जी हिंदू हैं. वे अपने स्वार्थों के लिये इनका इस्तेमाल कर पवित्र उत्सव की छवि खराब कर रहे हैं.'

बनर्जी ने बीजेपी पर अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के बाहर से लोगों को लाने का आरोप दोहराते हुए दावा किया कि भगवा दल के नेता केवल फोटो खिंचवाने के लिए स्थानीय लोगों के घरों में खाना खा रहे हैं. उन्होंने पांच सितारा होटलों से खाना लाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा, 'कुछ बाहरी लोग आलीशान गाड़ियों में आ रहे हैं और फोटो खिंचवाने के लिए गांववालों के घरों में भोजन करने जाते हैं.' बनर्जी ने कहा, 'बंगाल पर राज्य के लोगों का शासन रहेगा. गुजरात से आ रहे लोगों का नहीं.'

टीएमसी प्रमुख ने बाद में मालदा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वे यह सोचकर गलतफहमी में जी रहे हैं कि उन्हें आसानी से हराया जा सकता है. बनर्जी ने कहा, 'आप गलत सोच रहे हैं कि टीएमसी को बहुत आसानी से हराया जा सकता है. हमें जनता का समर्थन हासिल है. वे गलतफहमी में जी रहे हैं.' उन्होंने कहा, 'बीजेपी के नेता बाहर से आ रहे हैं और मुझे हराकर देश में विपक्ष के अंतिम किले को ढहाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्हें पता है कि अगर टीएमसी हार गई तो देश में उनका विरोध करने वाला कोई नहीं बचेगा.'

ये भी पढ़ें- कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने PM मोदी को किया फोन, इस मुद्दे पर हुई चर्चा मंत्री जी की नाराजगी के बाद बुके लेकर मंत्रालय पहुंचीं प्रधान सचिव, सूचना नहीं देने पर दो को किया निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget