एक्सप्लोरर

'बिहार को डबल इंजन नहीं, एक ही पावरफुल इंजन की जरूरत', रैली में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने सिर्फ सीएम की कुर्सी बचाने के लिए बार-बार पाला बदला है, भाजपा-जदयू का गठबंधन अवसरवादी है.

Mallikarjun Kharge Targets Nitish Kumar: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार (20 अप्रैल,2025 ) को बिहार में एक रैली को संबोधित किया. उन्होंने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा और जदयू को घेरते हुए भाजपा पर झूठ बोलने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बार-बार पाला बदलने का भी आरोप लगाया.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और जदयू वाले 'डबल इंजन' की सरकार की बात करते हैं, लेकिन आज बिहार ह्यूमैन इंडेक्स के मामले में काफी नीचे है. उन्होंने कहा कि बिहार को 'डबल इंजन' नहीं, एक ही पावरफुल इंजन की जरूरत है, जो महागठबंधन का इंजन है. कांग्रेस नेता खरगे ने बिहार की एनडीए सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और नीतीश कुमार के बीच 'अवसरवादी' गठबंधन बिहार के लोगों के लिए अच्छा नहीं है.

विकास की जगह विभाजनकारी मुद्दों पर केंद्र का ध्यान

उन्होंने कहा कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने के लिए भाजपा-आरएसएस की साजिश है. उन्होंने नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह "इधर-उधर का खेल" खेलते रहते हैं. उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि बिहार की प्रगति, उन्नति और यहां के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए भाजपा को हटाएं, नीतीश कुमार को हटाएं.

बिहार के पैकेज का क्या हुआ? 

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता अब बिहार की जनता को बहका नहीं सकते हैं. बिहार के लोग इनके बहकावे में इस बार के चुनाव में नहीं आने वाले हैं. उन्होंने लोगों को एक ऑडियो सुनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने बिहार को एक लाख 25 हजार करोड़ का विशेष पैकेज देने का वादा किया था, लेकिन आज तक बिहार को कुछ भी नहीं मिला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को झुकाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी नहीं झुकेगी. बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें संविधान को बचाने के लिए एकजुट रहना होगा और लड़ाई लड़नी होगी.

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे ने कहा कि भाजपा झूठ बोलकर यहां तक पहुंच सकी है. आज बिहार ही नहीं, देश के लोग बेरोजगारी से त्रस्त हैं. कांग्रेस ने देश को आईआईएम, आईआईटी और एम्स दिए, लेकिन इन्होंने क्या बनाए? इन्होंने केवल झूठ की फैक्टरी बनाई. ये देश को गुमराह कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि किसी को एक बार झूठ बोलकर फंसा सकते हैं, लेकिन हमेशा के लिए गुमराह नहीं कर सकते. झूठ बोलकर सभी को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता.

ये भी पढ़ें: कौन हैं निशिकांत दुबे, जिन्होंने CJI, सुप्रीम कोर्ट, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त पर बयान देकर मचाया बवाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
तेलंगाना के शिव प्रताप शुक्ला, बंगाल में आरएन रवि... 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG
तेलंगाना के शिव प्रताप शुक्ला, बंगाल में आरएन रवि... 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG
641 करोड़ के साइबर फ्रॉड केस में दो CA अरेस्ट, दुबई तक फैला था मनी लॉन्ड्रिंग का नेटवर्क
641 करोड़ के साइबर फ्रॉड केस में दो CA अरेस्ट, दुबई तक फैला था मनी लॉन्ड्रिंग का नेटवर्क
हैदराबाद के टोली चौकी में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत से गिरकर तीन मजदूरों की मौत
हैदराबाद के टोली चौकी में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत से गिरकर तीन मजदूरों की मौत

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget