एक्सप्लोरर

Congress On PM Modi: 'पीएम मोदी ने संसद में नहीं दिया जवाब, मेरे भाषण का भी अंश हटाया गया', अडानी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे का वार

Mallikarjun Kharge On BJP: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अडानी समूह के मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

Congress Vs BJP: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अडानी समूह के मामले को लेकर शुक्रवार (10 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने सवाल किया कि क्या अडानी को लेकर जांच नहीं होनी चाहिए? हमने तो सिर्फ जेपीसी की मांग की है. 

खरगे ने कहा कि एलआईसी का पैसा अडानी की कंपनी में लगा है, उसके नुकसान पर क्या सवाल नहीं होना चाहिए? क्या एसबीआई के अडानी को दिए गए कर्ज की चर्चा नहीं होनी चाहिए? अडानी के शेयर एक लाख करोड़ क्यों गिर गए? उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अडानी के एजेंट के रूप में उन्हें कई देशों में ठेके दिलाए. इतना होने के बाद भी पीएम मोदी उनका नाम नहीं ले रहे हैं और हमारे सवाले के जवाब भी नहीं दिए.  

'हर बात पर वे कह रहे थे'

कांग्रेस नेता खरगे ने कहा कि पीएम मोदी अपने दोस्त अडानी पर मेहरबान हैं. इस कारण चर्चा नहीं चाहते. हम सवाल करते हैं कि आपके (पीएम मोदी) एक नज़दीकी दोस्त की संपत्ति कैसे बढ़ी तो इस पर भी उन्हें आपत्ति थी. हर बात पर वे कह रहे थे इसे प्रमाणित कीजिए. उन्होंन आगे बताया कि मैंने कहा था आपके चुप्पी साधने और मौनी बाबा बनने के चलते ये स्थिति आई है, इसका इस्तेमाल पहले भी किया जा चुका है, लेकिन इसे भी रिकॉर्ड से निकाल दिया गया. 

नेहरू परिवार पर क्या बोले? 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पीएम मोदी संसद में नेहरू और गांधी परिवार के नाम को लेकर कह रहे हैं. यह कोई बात है? हमसे वो सवाल करते हैं कि 60 साल में क्या किया? सवालों के जवाब नहीं देते. वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि उनसे पूछिए (पीएम मोदी) कि नाना के नाम का कौन सरनेम लगाता है? उन्हें संस्कृति की समझ नहीं है? 

बता दें कि पीएम मोदी ने संसद में गुरुवार (9 फरवरी) को कहा था कि मुझे ये समझ नहीं आता है कि उनकी पीढ़ी का कोई व्यक्ति नेहरू सरनेम रखने से डरता क्यों है, क्या शर्मिंदगी है नेहरू सरनेम रखने में. क्या शर्मिंदगी है. इतना बड़ा महान व्यक्तित्व अगर आपको मंजूर नहीं है, परिवार को मंजूर नहीं है और हमारा हिसाब मांगते रहते हो. 

यह भी पढ़ें- SC New Judges: सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 2 और जज, अब न्यायाधीशों की पूरी संख्या के साथ काम करेंगी शीर्ष अदालत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न
SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
प्रतिबंधित संगठन ULFA की तारीफ कर घिरे असम मंत्री, CM हिमंत ने दी सफाई
प्रतिबंधित संगठन ULFA की तारीफ कर घिरे असम मंत्री, CM हिमंत ने दी सफाई
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget