एक्सप्लोरर

'बीजेपी बाहर शेर की तरह बात करती है, अंदर चूहे की तरह काम करती है', कांग्रेस अध्यक्ष का तंज

Mallikarjun Kharge ने कहा कि मोदी सरकार का दावा है कि वे बहुत मजबूत है और खुद को थपथपाते हुए दावा करती है कि कोई भी उनकी आंखों में नहीं देख सकता है, लेकिन सीमा पर विवाद और संघर्ष बढ़ रहे हैं.

Mallikarjun Kharge On China Border Dispute: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार देश के बाहर शेर की तरह बात करती है, लेकिन भीतर एक चूहे की तरह काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार चीन के मुद्दे पर बहस करने से भाग रही है. उन्होंने यह भी दावा किया कि जब कांग्रेस देश के लिए खड़ी हुई और अपने नेताओं के सर्वोच्च बलिदान देने के बाद स्वतंत्रता प्राप्त करने में मदद की, तो देश के लिए "बीजेपी ने अपना एक कुत्ता भी नहीं गंवाया.

खरगे ने बीजेपी पर देश के लोगों को धर्म, जाति और क्षेत्र के आधार पर बांटने का आरोप लगाया और कहा कि वह लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता को खत्म कर रही है, जिसके खिलाफ कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है. 

'चीन की सीमा पर ऐसा क्यों हो रहा है?'

उन्होंने आगे कहा, "मोदी सरकार का दावा है कि वे बहुत मजबूत है और खुद को थपथपाते हुए दावा करती है कि कोई भी उनकी आंखों में नहीं देख सकता है, लेकिन सीमा पर विवाद और संघर्ष बढ़ रहे हैं. गलवान में सीमा पर हमारे 20 सैनिकों के शहीद होने के बाद, मोदी जी चीनी राष्ट्रपति से मिले. 18 बार बैठकें कीं और झूले भी लगाए. इतना सब होने के बाद चीन की सीमा पर ऐसा क्यों हो रहा है?"

'हम संसद में सीमा की स्थिति पर चर्चा चाहते हैं'

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्होंने फिर से संसद में चीन का मुद्दा उठाया है और सीमा की स्थिति पर चर्चा चाहते हैं, लेकिन बीजेपी सरकार इसके लिए तैयार नहीं है. उन्होंने कहा, "वे बाहर शेर की तरह बात करते हैं, लेकिन अगर आप देखेंगे तो उनकी हरकतें चूहे की तरह हैं. हम चाहते हैं कि इस मुद्दे पर चर्चा की जाए और नोटिस दिया जाए, लेकिन वे अभी भी संसद में चर्चा के लिए तैयार नहीं हैं."

'क्या आपका एक कुत्ता भी देश के लिए मरा है'

कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी पर लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा, "क्या आपका एक कुत्ता भी देश के लिए मरा है, फिर भी वे देशभक्त होने का दावा करते हैं और अगर हम कुछ कहते हैं तो हमें देशद्रोही करार दिया जाता है." उन्होंने कहा कि इसलिए राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाल रहे हैं और सभी को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Parliament Winter Session: संसद में गूंजा तवांग क्लैश, विपक्ष का वॉकआउट, सरकार बोली- जवानों की आलोचना नहीं | पढ़ें Updates

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget