एक्सप्लोरर

'जब PM मोदी ये सब...', 5 पॉइंट गिना कंगना रनौत के बयान पर कांग्रेस चीफ ने केंद्र को घेरा, कह दी ये बात

Mallikarjun Kharge on Narendra Modi: कांग्रेस चीफ से पहले पार्टी सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बीजेपी की नीति और नीयत पर सवाल उठाए. उन्होंने बीजेपी को किसान विरोधी करार दिया.

Mallikarjun Kharge on Narendra Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार को घेरा है. सोमवार (26 अगस्त, 2024) को पार्टी चीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए पांच बड़े पॉइंट गिनाए और कहा कि जब खुद पीएम मोदी ही ये सब कर सकते हैं तो फिर उनके समर्थकों से किसानों के अपमान के अलावा और क्या ही उम्मीद की जा सकती है.

मल्लिकार्जुन खरगे के पोस्ट के मुताबिक, "खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरी संसद में किसानों को आंदोलनजीवी और परजीवी की अपमानजनक संज्ञा दी थी…यहां तक कि संसद में शहीद किसानों के लिए दो मिनट का मौन रखने से भी इन्कार कर दिया. पीएम एमएसपी पर कमेटी और किसान की आय दोगुनी करने का झूठा वादा भी किया था."

मोदी सरकार के डीएनए तक ले पहुंचे बात!

सोशल मीडिया पोस्ट में पांच बिंदुओं के संदर्भ में कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, "जब पीएम मोदी ये सब खुद कर सकते हैं तो उनके समर्थकों से शहीद किसानों के अपमान के सिवा देश और क्या उम्मीद रख सकता है! ये शर्मनाक और घोर निंदनीय किसान-विरोधी विचारधारा मोदी सरकार का डीएनए है."

खेल-खेल में कंगना रनौत बन गईं MP- कांग्रेस नेता

कांग्रेस चीफ से इतर सोमवार को पार्टी के सीनियर नेता दीपक बाबरिया ने कंगना रनौत को घेरा. उन्होंने कहा कि वह खेल-खेल में सांसद बन गई हैं. उनका पिछला इतिहास राजनीति से दूर-दूर तक का नहीं है. बयानबाजी करने से पहले उन्हें थोड़ा सोचना चाहिए.

कंगना रनौत ने क्या कुछ कहा था? जानिए

एक्टिंग की दुनिया से राजनीति में आईं कंगना रनौत ने किसान आंदोलन के दौरान हत्या और रेप का आरोप लगाया था. एक पॉडकास्ट में वह बोली थीं कि जब देश में किसान आंदोलन कर रहे थे, उस दौरान केंद्र नेतृत्व सशक्त नहीं होता तो यहां पर बांग्लादेश जैसे हालात बनने में देर नहीं लगती. रोचक बात है कि बीजेपी ने भी उनके इस बयान से सोमवार को किनारा कर लिया.

यह भी पढ़ें- कंगना रनौत के बयान से BJP का किनाराः राहुल गांधी ने उठा दिए नीति-नीयत पर सवाल, दे दिया यह बड़ा बयान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget