एक्सप्लोरर

संसद में फिर गूंजा तवांग क्लैश, खरगे ने की चर्चा की मांग, पीयूष गोयल ने दिया ये जवाब

Tawang Issue: पीयूष गोयल ने कहा कि 1962 में इन्हीं के पार्टी से आये प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश का अगर एक हिस्सा अलग हो गया तो क्या बड़ी बात है. क्योंकि वहां पर तो घास का एक तिनका भी नहीं उगता.

Mallikarjun Karge Slams BJP: अरुणाचल प्रदेश के तवांग (Tawang) सेक्टर में हाल में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प को लेकर संसद में सरकार और विपक्ष के बीच तकरार जारी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा की विपक्ष चीन को लेकर चर्चा करना चाहता है. उन्होंने कहा कि इसके लिए वो पीयूष गोयल (Piyush Goyal) से माफी चाहते हैं. खरगे ने कहा, "आप हमारी बात से परेशान हो रहे हैं. अगर आप हमसे अकेले में बात करेंगे तो देश को पता नहीं चलेगा."

वहीं, दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि खरगे जो मुद्दा उठा रहे हैं, उस पर पहले भी बताया जा चुका है कि इतिहास में ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई है. दरअसल कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल तवांग घटना को लेकर संसद के दोनों सदनों में विस्तार से चर्चा की मांग कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ सरकार का कहना है कि इस मुद्दे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सदन में अपनी बात रख चुके हैं, इसलिए इस पर आगे चर्चा करने का कोई मतलब नहीं बनता है.  

'रक्षा मंत्री दे चुके हैं सदन को जानकारी' 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि 1962 में इन्हीं की पार्टी से आये प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश का अगर एक हिस्सा अलग हो गया तो क्या बड़ी बात है क्योंकि वहां पर तो घास का एक तिनका भी नहीं उगता. पीयूष गोयल ने खरगे के बयान का जवाब देते हुए एक बार फिर से राजीव गांधी फाउंडेशन का मुद्दा राज्यसभा में उठाया. 

पीयूष गोयल ने खरगे से माफी मांगने को कहा

दरअसल, राज्यसभा में शुक्रवार (16 दिसंबर) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर हंगाम मच गया था. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वह मुद्दा उठाते हुए उनसे माफी की मांग की. उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे को बीजेपी, संसद और इस देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए, जिन्होंने पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनाई. 

खरगे के बयान से मचा बवाल

काग्रेस अध्यक्ष ने अलवर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बयान दिया था कि देश की खातिर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने कुर्बानी दी. उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा था, "तुम ने क्या किया? आपके घर से देश के लिए कोई कुत्ता भी मरा है? ...क्या किसी ने कुर्बानी दी है? लेकिन फिर भी वे देशभक्त और हम कुछ भी बोलेंगे तो देशद्रोही." बीजेपी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान के बाद दोनों दलों की ओर से जुबानी जंग तेज हो गई. बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान को लेकर उनकी काफी आलोचना की.

इसे भी पढ़ेंः-

बीजेपी का प्लान '144' : जानिए आपके राज्य की किन सीटों को जीतने के लिए लगाई गई है पीएम मोदी की ड्यूटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget