एक्सप्लोरर

'आतंकवाद का धर्म भी होता है और रंग भी होता है', मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने के बाद बोलीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

Sadhvi Pragya Singh: साध्वी प्रज्ञा ने दोहराया कि उन्हें आरएसएस चीफ मोहन भागवत और पीएम मोदी जैसे बीजेपी के बड़े चेहरों का नाम लेने के लिए प्रताड़ित किया गया था, लेकिन मैंने किसी का नाम नहीं लिया.

मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होकर पहली बार भोपाल पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि आतंकवाद का धर्म भी होता है और रंग भी होता है. उन्होंने कहा, 'हरा रंग लेकर आतंकवाद फैलाते हैं, मुस्लिम आतंकवाद होता है, उसी को खुश करने के लिए हिंदू आतंकवाद शब्द बनाया गया. ये कांग्रेस का षड्यंत्र था. पहलगाम में में जिस तरह से कपडे उतार-उतार कर जांच करके मारा. उन्होंने हिंदुओं को चुन चुनकर मारा है.' 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को साध्वी प्रज्ञा ने दिग्भ्रमित बताया है. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह का नाम भी लेना खराब है. वो दिग्भ्रमित हैं, उनका नाम ले लो तो दिन खराब हो जाता है. 
 
मोहन भागवत, पीएम मोदी का नाम लेने का बनाया गया था दबाव  

साध्वी प्रज्ञा ने फिर दोहराया कि उन्हें आरएसएस चीफ मोहन भागवत और पीएम मोदी जैसे बीजेपी के बड़े चेहरों का नाम लेने के लिए प्रताड़ित किया गया था. उन्होंने कहा, 'मुझसे बहुत बड़े-बड़े लोगों के नाम जबरदस्ती बोलने के लिए कहा गया, जो मैंने नहीं लिए. उनके अनुसार मैंने काम नहीं किया इसलिए मुझे प्रताड़ित किया गया. उन नामों में विशेष तौर पर मोहन भागवत, राम माधव का नाम, पीएम मोदी, सीएम योगी समेत तमाम बड़े-बड़े नेताओं का नाम लेने के लिए कहा गया. मैंने उनकी बात को नहीं माना इसलिए मुझे प्रताड़ित किया गया.'

ATS अधिकारियों ने किया था प्रताड़ित: साध्वी प्रज्ञा

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने बार-बार यह कहा है कि परमबीर सिंह बहुत निकृष्ट और अदम व्यक्ति है क्योंकि उसने हर सीमा पार की है. हर कानून को तोड़ा है और कानून से बाहर जाकर मुझे प्रताड़नाएं दी हैं. अकेले परमबीर सिंह ने ही नहीं बल्कि मुझे सभी ATS अधिकारियों ने प्रताड़ित किया है. मुझे गैर कानूनी तौर पर 13 दिनों तक रखा और 11 दिनों की पुलिस हिरासत में रखा गया. इस प्रकार से मैं 24 दिनों की पुलिस कस्टडी में रही और ATS की प्रताड़नाएं झेलती रही.'
  
भाजपा नेत्री ने कहा, 'सत्य की जीत हुई है, जो सुनिश्चित थी क्योंकि धर्म और सत्य हमारे पक्ष में था. सत्यमेव जयते! मैंने यह पहले भी कहा था और अब यह सिद्ध हो गया है. विधर्मियों के, देशद्रोहियों के मुंह काले हुए हैं, उन्हें जवाब मिला है. देश हमेशा धर्म और सत्य के साथ है और हमेशा रहेगा.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget