एक्सप्लोरर

India-Maldives: मालदीव पर पड़ी बायकॉट की मार! 8000 होटल बुकिंग और 2300 फ्लाइट टिकट कैंसिल होने का दावा, 25 दिन में होगा 'बुरा हाल'

India-Maldives Controversy: भारत से बड़ी संख्या में लोग मालदीव छुट्टियां मनाने जाते हैं. हालिया विवाद के बाद पर्यटकों की संख्या कम हो सकती है.

India-Maldives: हिंद महासागर में मौजूद द्वीपीय देश मालदीव बड़ी मुसीबत में फंस गया है. उसके नेताओं के जरिए भारत को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर लोगों ने मालदीव का बायकॉट करना शुरू कर दिया है. हजारों की संख्या में होटल बुकिंग और फ्लाइट टिकट कैंसिल करने की बात भी हो रही है, जिसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है. मालदीव ने उन तीन मंत्रियों को भी सस्पेंड कर दिया है, जिनकी वजह से ये विवाद शुरू हुआ था. 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस तरह से बायकॉट अभियान चल रहा है, उसे देखते हुए भारत में टूर ऑपरेटर्स मालदीव में छुट्टियां कैंसिल होने के बाद पड़ने वाले प्रभाव के लिए तैयारी कर रहे हैं. उनका कहना है कि इस द्वीपीय देश में घूमने के लिए लोगों के जरिए कोई नई पूछताछ नहीं हो रही है. 'इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स' ने अनुमान जताया है कि हालिया घटनाओं के नतीजे और बायकॉट का असर अगले 20 से 25 दिनों में दिखने लगेगा. 

होटल बुकिंग-फ्लाइट टिकट कैंसिल होने का दावा

वहीं, सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि मालदीव के मंत्रियों की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हजारों की संख्या में होटल बुकिंग और फ्लाइट्स टिकट कैंसिल हुए हैं. अलग-अलग पोस्ट में कहा जा रहा है कि भारतीयों ने मालदीव में 8000 से ज्यादा होटल बुकिंग और 2500 फ्लाइट टिकट कैंसिल किए हैं. हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. एबीपी न्यूज भी इन आंकड़ों के सही होने का दावा नहीं करता है. 

कैंसिलेशन की बात में कितना दम?

दरअसल, भारतीय टूर ऑपरेटर्स ने उन रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें बड़े पैमाने कैंसिलेशन की बात कही जा रही है. उनका कहना है, 'अगर किसी शख्स ने अडवांस में प्लेन और होटल टिकट बुक कर लिया है, तो वह उसे कैंसिल नहीं करेगा.' मेक माई ट्रिप के फाउंडर दीप कालरा ने कहा है कि भारतीयों के जरिए मालदीव की छुट्टियों को बड़े पैमाने पर कैंसिल नहीं किया गया है. अभी तक ऐसा कोई पैटर्न देखने को नहीं मिला है. 

कब दिखेगा बायकॉट का असर? 

'इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स' का कहना है कि बायकॉट की मांग का असर 20 से 25 दिनों में साफ तौर पर दिखने लगेगा. एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव मेहरा ने कहा, 'अचानक से मालदीव को लेकर पर्यटकों की तरफ से कोई पूछताछ नहीं की जा रही है. अचानक से इसमें गिरावट देखने को मिली है. जिन लोगों ने पेमेंट कर दिया है, वो कैंसिल नहीं करने वाले हैं. हमें उम्मीद है कि लोग अब मालदीव के लिए ट्रिप बुक नहीं करेंगे.'

जब उनसे पूछा गया कि बड़े पैमाने पर कैंसिलेशन की खबरें क्या सच हैं? इस पर मेहरा ने कहा, 'लोगों ने लाखों रुपये खर्च किए हैं. मगर वे कैंसिल नहीं करने वाले हैं. जिन लोगों ने अभी तक पेमेंट नहीं की है, वो पीछे हट सकते हैं. मगर बायकॉट का साफ असर अगले 25 दिन में दिखेगा, क्योंकि नई ट्रिप के लिए पूछताछ नहीं की जा रही है.'

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा? 

भारतीयों की पसंदीदा लोकेशन मालदीव

भले ही कैंसिलेशन को लेकर खूब होहल्ला मच रहा हो, मगर इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि मालदीव भारतीयों के बीच काफी पॉपुलर लोकेशन है. मालदीव के पर्यटन मंत्रालय के डाटा के मुताबिक, मालदीव में दिसंबर 2023 तक आने वाले पर्यटकों में भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा थी. भारत से 2,09,198 पर्यटक मालदीव गए. इसके बाद रूस से 2,09,146 और चीन से 1,87,118 पर्यटक घूमने के लिए इस द्वीपीय देश में पहुंचे. 

यह भी पढ़ें: मालदीव पर फूटा लोगों का गुस्सा, EaseMyTrip ने बंद की सभी फ्लाइट्स बुकिंग, लिखा- हम देश के साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष के हंगामे के बीच 14 मिनट में पास हुए 2 अहम बिल, कौन से हैं ये विधेयक?
विपक्ष के हंगामे के बीच 14 मिनट में पास हुए 2 अहम बिल, कौन से हैं ये विधेयक?
Air India के खतरनाक टर्बुलेंस घटना की जांच करेगी AAIB, 24 लोगों को लगी थी चोट
Air India के खतरनाक टर्बुलेंस घटना की जांच करेगी AAIB, 24 लोगों को लगी थी चोट
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget