एक्सप्लोरर

Republic Day 2023: कंधे पर गोली खाकर भी आतंकी को मार गिराया, अब मिला कीर्ति चक्र, जानिए कौन हैं मेजर शुभांग

Major Shubhang Kirti Chakra: अपने पराक्रम से आतंकियों का सीना छलनी करने वाले मेजर शुभांग को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है. उनके अदम्य साहस के लिए उन्हें बड़े सम्मान से नवाजा गया है.

Major Shubhang: 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई. इस साल 2 कीर्ति चक्र और 7 शौर्य चक्र दिए जाएंगे. मेजर शुभांग और नायक जितेंद्र सिंह को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा. मेजर शुभांग को कीर्ति चक्र उनके पराक्रम के लिए दिया जा रहा है. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चले एक ऑपरेशन में उनको गोली भी खाई थी.

मेजर शुभांग डोगरा रेजिमेंट के हैं. उन्हें जम्मू-कश्मीर के बडगाम में एक ऑपरेशन में वीरतापूर्ण भूमिका के लिए शांतिकाल के दूसरे सर्वोच्च वीरता पदक कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है. उनकी बहादुरी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने इस ऑपरेशन के तहत एक आतंकी को मार गिराया था और अपने साथ के सैनिकों को सुरक्षित भी निकाला था, जबकि उनको गोली भी लगी थी.

मेजर शुभांग का पराक्रम

मेजर शुभांग ने अप्रैल 2022 को जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकियों के खिलाफ बेहद मुश्किल हालातों में अपनी टीम का नेतृत्व किया. आतंकवादियों ने अंधाधुंध बड़े-छोटे हथियार चलाए और बैरल ग्रेनेड लांचर से गोलीबारी की जिसमें एक अधिकारी और उनकी टीम के दो कर्मी घायल हो गए. बाएं कंधे पर गोली लगने के बावजूद अडिग मेजर शुभांग ने अतुलनीय वीरता का प्रदर्शन किया और अत्यंत करीबी एक आतंकवादी को मार गिराया.

सशस्त्र बलों के कर्मियों को मिलेगा वीरता पुरस्कार

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा इस बार सशस्त्र बलों के 412 कर्मियों को वीरता पुरस्कार और अन्य सम्मान दिए जाएंगे. इनमें 6 कीर्ति चक्र हैं, जो 4 सैनिकों को मरणोपरांत दिए जाएंगे. 15 शौर्य चक्र हैं, जिनमें दो सैनिकों को मरणोपरांत यह सम्मान मिलेगा. 19 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 3 उत्तम युद्ध सेवा मेडल, एक बार टू अति विशिष्ट सेवा मेडल, 32 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 8 युद्ध सेवा मेडल, एक बार टू सेना मेडल (वीरता) और 92 सेना पदक (वीरता) के लिए दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Republic Day 2023: वीरता पुरस्कारों का एलान, मेजर शुभांग डोगरा और जितेंद्र सिंह राजपूत को कीर्ति चक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget