एक्सप्लोरर

85 साल की महिला ने अपनी 12 बीघा ज़मीन पीएम मोदी के नाम करने का किया फैसला, जानें इसके पीछे क्या है वजह

मैनपुरी में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. जहां एक बुजुर्ग मां को उनके बच्चों ने बुढ़ापे में दर-दर की ठोकरे खाने को छोड़ दिया.

मैनपुरी: कहते हैं मां से बढ़कर इस दुनियां में कोई नहीं. मां हर दुख सहकर अपने बच्चों को हार हाल में खुश रखती है, पर बच्चे बुढ़ापे में मां को भगवान भरोसे छोड़ अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लेते हैं और बुजुर्गों को सरकारी योजनाओं के सहारे ही अपना जीवन यापन करना पड़ता है.

मैनपुरी में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. जहां एक बुजुर्ग मां को उनके बच्चों ने बुढ़ापे में दर-दर की ठोकरे खाने को छोड़ दिया. बुजुर्ग महिला सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ से अपना जीवन यापन करने को मजबूर हो गईं. दुखी होकर बुजुर्ग महिला ने अपनी बारह बीघा जमीन पीएम मोदी के नाम करने का फैसला किया है.

मैनपुरी के किशनी क्षेत्र गांव चितायन की रहने वाली 85 साल की बिट्टन देवी ने सरकार द्वारा मिल रही सरकारी योजनाओं से प्रभावित होकर अपनी बारह बीघा जमीन पीएम मोदी के नाम करने का फैसला किया है. बिट्टन देवी का कहना है कि उनके बेटे उन्हें खाना नहीं देते बहुएं देखभाल नहीं करती. उन्हें सरकार की तरफ से पेंशन मिलती है, जिससे वह अपना जीवन यापन करती हैं.

बिट्टन देवी बुधवार को अचानक मैनपुरी की तहसील पहुंचीं और वकील कृष्‍ण प्रताप सिंह के चैंबर में गईं. वहां उन्‍होंने वकील से बात की और अपनी सारी जमीन पीएम मोदी के नाम पर करने की इच्‍छा जताई. इसे सुनकर वकील हैरान रह गए.

View this post on Instagram
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

बुजुर्ग महिला को खूब समझाया गया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी हुई हैं. उन्‍होंने वकील से जमीन पीएम मोदी के नाम करने के लिए कहा है. इसके बाद वकील ने उनके बारे में उनसे जानकारी मांगी. इसके बाद बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है. उनके दो बेटे और बहू हैं. बेटे-बहू उनका ख्‍याल नहीं रखते हैं.

ये भी पढ़ें:

Pfizer COVID-19 Vaccine: ब्रिटेन ने दुनिया में सबसे पहले Pfizer-BioNTech वैक्सीन के इस्तेमाल को दी मंजूरी, अगले हफ्ते से आम लोगों का टीकाकरण 

'यात्रीगण कृपया ध्यान दें' जानें किसकी है ये शानदार आवाज जो हर रेलवे स्टेशन पर गूंजती है, मुसाफिर को अर्लट करती है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget