एक्सप्लोरर

Maiden Pharma: मेडेन फार्मा के कफ सिरप का मामला, DCGI की विशेषज्ञ समिति ने WHO को भेजा जवाब

WHO News: गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के बाद डब्ल्यूएचओ ने मेडेन फार्मास्युटिकल्स के कफ सिरप को लेकर अलर्ट जारी किया था.

DCGI On Maiden Pharmaceuticals: मेडेन फार्मास्यूटिकल्स के सरिप को लेकर डब्ल्यूएचओ के दावों की जांच कर रही डीसीजीआई की विशेषज्ञ समिति ने अपनी पहली बैठक की. डीसीजीआई (DCGI) ने कहा कि डब्ल्यूएचओ (WHO) ने बच्चों के उपचार को लेकर अब तक जो जानकारी साझा की है वो एटिऑलॉजी का निर्धारण करने के लिए पर्याप्त नहीं है. डब्ल्यूएचओ ने बुधवार (5 अक्टूबर) को भारत की मेडेन फार्मास्यूटिकल्स के खांसी और ठंड के चार सिरप को लेकर अलर्ट जारी किया था.

मेडेन फार्मास्यूटिकल्स के सिरप को डब्ल्यूएचओ ने गाम्बिया में 66 बच्चों की मौतों से जोड़ा था. डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेडरोस अदनहोम गेब्रेहेसुस ने कहा था कि ये सिरप संभावित रूप से बच्चों की मौतों से जुड़ी हुई हैं. सभी देशों को इन उत्पादों को हटाने की सलाह दी थी. 

डीसीजीआई ने दिए थे जांच के आदेश

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अलर्ट में कहा था कि दिल्ली मुख्यालय वाली फर्म ने पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्र को जो चार कफ सिरप निर्मित और निर्यात किए हैं उनमें दो जहरीले संदूषक, डायथाइलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल पाए गए. इस मामले को लेकर भारत के दवा नियामक ने मेडेन फार्मास्युटिकल्स के कफ सिरप के कथित संदूषण की जांच का आदेश दिया था. 

सोनीपत यूनिट में उत्पादन किया गया निलंबित

हरियाणा के सोनीपत जिले में मेडेन फार्मास्युटिकल्स के कफ सिरप का उत्पादन बुधवार (12 अक्टूबर) को निलंबित कर दिया गया था. हालांकि, इसकी लैब रिपोर्ट का इंतजार था. आदेश में कहा गया था कि, "जांच के दौरान देखे गए उल्लंघनों की गंभीरता और उत्पादित दवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावकारिता के संभावित जोखिम को देखते हुए, फर्म की सभी विनिर्माण गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया जा रहा है."

केंद्र और राज्य के दवा नियामकों द्वारा जारी एक संयुक्त आदेश के माध्यम से दवाओं के निर्माण को रोकने का निर्देश दिया गया था. हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा थाकि राज्य के अधिकारियों ने सोनीपात इकाई के सभी दवा उत्पादन को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया है. 

कंपनी ने दी थी ये सफाई

डब्ल्यूएचओ (WHO) ने मेडेन फार्मास्यूटिकल्स द्वारा बनाई गई चार दवाओं- प्रोमेथाज़िन ओरल सॉल्यूशन, कोफेक्समालिन बेबी कफ सिरप, मैकॉफ़ बेबी कफ सिरप और मैग्रीप एन कोल्ड सिरप को लेकर अलर्ट जारी किया था. इस मामले पर बीती 8 अक्टूबर को मेडेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (Maiden Pharma) ने भी सफाई दी थी. कंपनी ने कहा था कि घरेलू बाजार में कुछ नहीं बेच रहे हैं. हम प्रमाणित और प्रतिष्ठित कंपनियों से कच्चा माल प्राप्त कर रहे हैं. सीडीएससीओ के अधिकारियों ने सैंपल लिए हैं. हम रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Maiden Pharma: कफ सिरप बनाने में एक्सपायरी डेट वाले पदार्थ का इस्तेमाल, और भी कई खामियां, जानें मेडेन फार्मा पर प्रतिबंध के पीछे के कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget