एक्सप्लोरर

कैश फॉर क्वेरी मामले में कल एथिक्स पैनल के सामने पेश होंगी महुआ मोइत्रा, दर्शन हीरानंदानी से करना चाहती हैं जिरह

Cash For Query Case: संसद में सवाल पूछने के बदले कैश लेने के आरोप से घिरीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा आने वाले कल यानी गुरुवार को एथिक्स पैनल के सामने पेश होंगी.

Cash For Query Case: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार (01 नवंबर) को कहा कि वह कैश फॉर क्वेरी विवाद में पैनल के आदेश के अनुसार गुरुवार (2 नवंबर) को लोकसभा की आचार समिति के सामने पेश होंगी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो पन्नों का एक पत्र पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से "जिरह" करने की अपनी मांग दोहराई है. 

महुआ मोइत्रा ने एक्स पर लिखा, "चूंकि एथिक्स कमेटी ने मीडिया को मेरा समन जारी करना उचित समझा, इसलिए मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि मैं भी कल अपनी "सुनवाई" से पहले समिति को अपना पत्र जारी करूं." इससे पहले आचार समिति ने महुआ मोइत्रा के 5 नवंबर के बाद बुलाए जाने के आग्रह को खारिज कर दिया था और उन्हें 2 नवंबर को ही आने के लिए कहा. 

'समिति के पास आपराधिक मामलों का अधिकार क्षेत्र नहीं'

बीते दिन यानी मंगलवार (31 अक्टूबर) को महुआ मोइत्रा ने कहा था कि साल 2021 के बाद से आचार समिति की कोई बैठक नहीं हुई है. इसे अभी आदर्श आचार संहिता तैयार करनी है. किसी भी संसदीय स्थाई समिति के पास आपराधिक मामलों को अधिकार क्षेत्र नहीं है. टीएमसी नेता ने बेगुनाह होने का दावा करते हुए कहा, "वे मुझे सिर्फ चुप कराना और निलंबित कराना चाहते हैं. वो आगे बढ़ सकते हैं और फर्जी रिपोर्ट भी तैयार कर सकते हैं. मगर सच तो ये है कि वो मेरा बाल भी बांका नहीं कर सकते."

इससे पहले वकील जय अनंत देहाद्रई और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा की आचार समिति के सामने अपने बयान दर्ज कराए थे. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने 15 अक्टूबर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि लोकसभा में महुआ मोइत्रा की ओर से पूछे गए 61 सवालों में 50 सवाल अडानी ग्रुप पर केंद्रित थे.

ये भी पढ़ें: 'आदतन विपक्ष...', एपल हैकिंग अलर्ट पर बोली सरकार, राहुल गांधी से लेकर अखिलेश यादव और महुआ मोइत्रा ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget