एक्सप्लोरर

Mahua Moitra Praised Chandrashekhar Azad: कब और क्यों चंद्रशेखर आजाद की फैन हो गई ये महिला सांसद, कहा-आपके साथ बैठना...

चंद्रशेखर आजाद ने अपने संबोधन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने उनकी तारीफ की है. महुआ ने कहा, आपके साथ संसद में बैठना खुशी की बात है.

नगीना से चुनाव जीतने के बाद से भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद चर्चा में हैं. हाल ही में संसद में दिया गया उनका संबोधन भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. चंद्रशेखर ने अपने इस भाषण में कई अहम मुद्दों का जिक्र किया. इस भाषण को सुनकर महुआ मोइत्रा भी चंद्रशेखर की फैन हो गईं.

चंद्रशेखर आजाद ने 2 जुलाई को संसद में अपने संबोधन में जातीय जनगणना, बहुजन समाज के लोगों के साथ भेदभाव, अग्निवीर योजना, चमार रेजीमेंट और अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर अपनी बात रखी. चंद्रशेखर ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का जिक्र करते हुए कहा, भाषण में निजी क्षेत्रों में एससी एसटी, ओबीसी को आरक्षण देने का जिक्र नहीं हुआ है. जो कि आज चर्चा का विषय है. आज 98 फीसदी प्राइवेट सेक्टर है. 2 फीसदी केवल सरकारी सेक्टर है. 98 फीसदी प्राइवेट सेक्टर में भी हमारी हिस्सेदारी की बात होनी चाहिए.

चंद्रशेखर ने इस दौरान बीजेपी सरकार को भी घेरा. उन्होंने कहा, बीजेपी ने चुनावी फायदे के लिए सबका साथ और सबका विकास के नारे दिए, जो बिल्कुल खोखले हैं. क्योंकि 10 साल में पिछड़े आदिवासी, मुस्लिम और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों पर जो अत्याचार हुए हैं वो किसी से छिपे हुए नहीं हैं. ये गलत है और ये बंद होना चाहिए.

महुआ मोइत्रा ने की तारीफ

चंद्रशेखर आजाद ने अपने संबोधन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी कमेंट किया है. उन्होंने चंद्रशेखर आजाद के भाषण और एक इंटरव्यू का जिक्र कर उनकी तारीफ की. महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया X पर लिखा, आपके साथ बैठना खुशी की बात है. आपका इंटरव्यू भी अच्छा लगा कि किसी को यह कहने का अधिकार नहीं है कि मुसलमान यहां के नहीं हैं. दरअसल, महुआ चंद्रशेखर आजाद के एक इंटरव्यू का जिक्र कर रही थीं, जिसमें वे मुस्लिमों पर अत्याचार की बात कर रहे थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता
LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता
हिंसक हुआ CJP का प्रदर्शन, abp न्यूज़ टीम पर अटैक, पुलिस की गाड़ियों को भी बनाया निशाना
हिंसक हुआ CJP का प्रदर्शन, abp न्यूज़ टीम पर अटैक, पुलिस की गाड़ियों को भी बनाया निशाना
वांगचुक की पत्नी से हुई बर्बरता? दिल्ली पुलिस ने किया फैक्ट चेक, फिर CJP नेता ने बताई हकीकत!
वांगचुक की पत्नी से हुई बर्बरता? दिल्ली पुलिस ने किया फैक्ट चेक, फिर CJP नेता ने बताई हकीकत!

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
रील के चक्कर में चली जाती जान, भयानक वीडियो देख आपका भी खौल उठेगा खून- यूजर्स परेशान
रील के चक्कर में चली जाती जान, भयानक वीडियो देख आपका भी खौल उठेगा खून- यूजर्स परेशान
Embed widget