एक्सप्लोरर

Maharashtra NCP Crisis: बागियों के खिलाफ सीनियर पवार का एक्शन, अजित पवार समेत 9 लोगों के खिलाफ अयोग्यता याचिका

NCP Political Crisis: एनसीपी में अजित पवार की बगावत के बाद अब चाचा पवार ने एक्शन शुरू किया है. अजित पवार समेत 9 लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एनसीपी ने पत्र लिखा है.

Maharashtra NCP Crisis: महाराष्ट्र में एनसीपी नेता अजित पवार ने रविवार, 2 जुलाई को जो राजनीतिक कदम उठाया, उसने सभी को हैरान कर दिया है. उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के रूप में अपनी अगली राजनीतिक पारी शुरू कर दी है, तो चाचा शरद पवार ने साफ कर दिया है कि ये बगावत है और कहा कि वे दिखा देंगे कि एनसीपी किसकी है. इस बीच महाराष्ट्र एनसीपी के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने बताया है कि अजित पवार और उनके साथ शपथ लेने वाले एनसीपी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है.

पाटिल ने कहा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नौ सदस्यों ने राजभवन जाकर पार्टी की नीति के खिलाफ शपथ ली है. ये राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को अंधेरे में रखकर की गई कार्रवाई है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से मंत्री पद की शपथ लेने वाले 9 एनसीपी नेताओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को अयोग्यता याचिका भेजी गई है.

याचिका में केवल 9 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पाटिल ने कहा, हमने केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखा है और उन्हें मेल भी किया है. केवल 9 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. बाकी विधायक हमारे संपर्क में हैं.  जब वे अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे तो हमारे साथ वापस आएंगे.

एनसीपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष पाटिल ने कहा, हम चाहते हैं कि अयोग्यता याचिका पर जल्द सुनवाई कर हमारा पक्ष समझना चाहिए. विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को इस संबंध में जल्द से जल्द निर्णय लेना चाहिए. हमने सभी कानूनी कदम उठाए हैं. जब उन्होंने शपथ ली, तब ही वे अयोग्य हो गए. 

अजित पवार ने उठाया चौंकाने वाला कदम

2 जुलाई महाराष्ट्र की राजनीति के लिए सुपर संडे बनकर सामने आया. एनसीपी नेता अजित पवार ने अपने आवास पर विधायकों की बैठक बुलाई. पहले खबर आई कि ये बैठक महाराष्ट्र में एनसीपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए बुलाई गई है. इस बैठक में पार्टी के दोनों कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल भी पहुंचे. लेकिन पूरा घटनाक्रम ही कुछ देर में बदल गया जब अजित पवार बैठक से निकलकर सीधे राजभवन पहुंच गए और डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेकर शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल हो गए. अजित पवार के अलावा एनसीपी के 8 और विधायकों ने भी शपथ ली.

पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि अजित पवार ने राज्यपाल को लिखे पत्र में एनसीपी के 40 से अधिक विधायकों के समर्थन का दावा किया है. वहीं, डिप्टी सीएम की शपथ लेने के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि सभी विधायक उनके साथ हैं.

यह भी पढ़ें

Maharashtra NCP Crisis: अजित का 'पावर गेम', बीजेपी की बढ़ी ताकत, क्या होगा शरद पवार का अगला कदम? | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget