एक्सप्लोरर

सियाचिन में बर्फीले तूफान का कहर, बर्फ में दबने से 4 जवानों समेत 6 की मौत

सियाचिन से दुखद खबर आई है. यहां हिमस्‍खलन के चलते सेना के 4 जवान शहीद हो गए हैं.

नई दिल्ली: सियाचिन में एवलांच यानि बर्फीले तूफान की चपेट में आने से चार जवान सहित छह लोगों की मौत हो गई है. दो जवान अभी अस्पताल में भर्ती हैं. सेना के श्रीनगर स्थित प्रवक्ता राजेश कर्नल के मुताबिक, सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे सियाचिन ग्लेशियर के उत्तरी सेक्टर में करीब 19 हजार फीट की उंचाई पर‌ बर्फीले तूफान आने से वहां तैनात आठ जवान उसकी चपेट में आ गए. इन जवानों में दो सिविलयन पोर्टर भी थे. बताया जा रहा है कि ये सभी जवान उस वक्त पैट्रोलिंग पर थे.‌ ये जवान डोगरा रेजीमेंट के थे.

तूफान की चपेट में फंसने की खबर मिलते ही नजदीक की एक चौकी से रेस्कयू और मेडिकल टीम को वहां रवाना किया गया. शाम को सभी आठ जवानों और पोर्टर्स को सुरक्षित बर्फ से निकाल लिया गया और हेलीकॉप्टर से लेह स्थित मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया. लेकिन 'एक्सट्रीम हाईपोथर्मिया' के चलते चार जवान और दो पोर्टर्स की मौत हो गई. दो जवान अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है.‌

आपको बता दें कि सियाचिन ग्लेशियर हाल ही में बने केंद्र शासित प्रदेश, लद्दाख का हिस्सा है और दुनिया का सबसे उंचा रणक्षेत्र माना जाता है. वर्ष 1984 में भारतीय सेना ने इस ग्लेशियर को ऑपरेशन मेघदूत के बाद अपने अधिकार-क्षेत्र में कर लिया था क्योंकि पाकिस्तान इसपर कब्जा करने के फिराक में था. तब से भारतीय सैनिक यहां पर तैनात हैं. सियाचिन ग्लेशियर पर सबसे उंची चोटी करीब 24 हजार फीट की उंचाई पर है. अभी तक पूरी तरह फौजी एरिया रहे सियाचिन को अब पर्यटकों के लिए खोलने का ऐलान किया गया है.

वर्ष 2016 में भी सियाचिन के नार्दन सेक्टर में एवलांच आने से 10 जवानों की मौत हो गई थी. इनमें से एक हनुमंथप्पा छह दिन बाद 35 फीट बर्फ के नीचे से जिंदा निकले थे. लेकिन बाद में दिल्ली के आरएंडआर अस्पताल में उनकी भी मौत हो गई थी. सियाचिन ग्लेशियर ही भारत का एक मात्र ऐसा रणक्षेत्र है जहां मौसम से होने वाली मौत के बाद भी जवान को 'किल्ड इन एक्शन' ('वीरगति') का दर्जा दिया जाता है.

यह भी पढ़ें

कैसे सबसे अलग होगा IPL 2020, क्या-क्या होंगे बदलाव?

अगर कैब का बिल नहीं चुकाया तो मिल सकता है लीगल नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
पंजाब में नशे से जुड़े मामलों पर गृह मंत्रालय सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब
पंजाब में नशे से जुड़े मामलों पर गृह मंत्रालय सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget