एक्सप्लोरर

Opinion Poll: महाराष्ट्र, हरियाणा में जबरदस्त जीत के साथ सत्ता में लौटेगी बीजेपी, पानी और बेरोजगारी है चुनावी मुद्दा

Maharastra and Haryana Assembly Election 2019 Opinion Poll: महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग होगी. ओपिनियन पोल में दोनों ही राज्यों बीजेपी को शानदार जीत मिलती दिख रही हैं. जानिए इन दोनों राज्यों में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं और राज्य का चुनावी मुद्दा क्या है.

Maharastra and Haryana Assembly Election 2019 Opinion Poll: लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद अब विधानसभा चुनावों में भी बीजेपी बंपर जीत हासिल कर सकती है. आज ही चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव का तारीखों का ऐलान किया है. इसके बाद आए एबीपी न्यूज़-सी वोटर के ओपिनियन पोल में बीजेपी दोनों राज्यों में अपनी सरकार बचाने में कामयाब होती दिख रही है.

महाराष्ट्र 

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें है और बीजेपी और उसके सहयोगियों को में 205 सीटों पर जीत हासिल हो सकती हैं. वहीं, कांग्रेस और उसके सहयोगियों को 55 सीटों पर जीत मिल सकती है. अन्य को 28 सीटें मिलने का अनुमान है. महाराष्ट्र में सबसे बड़ी समस्या पानी और बेरोजगारी है. वहीं, मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़ी पसंद देवेंद्र फडणवीस हैं. पढ़ें विस्तार से 

Opinion Poll: महाराष्ट्र, हरियाणा में जबरदस्त जीत के साथ सत्ता में लौटेगी बीजेपी, पानी और बेरोजगारी है चुनावी मुद्दा

किसे कितने वोट ?

बीजेपी+ - 46% कांग्रेस+ - 30% अन्य- 24%

गठबंधन नहीं हुआ तो किसे कितनी सीट ?

राज्य में बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन है और दोनों पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ रही हैं.  लेकिन अब तक सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है. ओपिनियन पोल में ये बात सामने आई है कि अगर दोनों पार्टियों में गठबंधन नहीं हुआ तो शिवसेना का बड़ा नुकसान होगा. वहीं, बीजेपी 144 सीटें अकेले जीतने में कामयाब होगी. पढे़ं विस्तार से

Opinion Poll: महाराष्ट्र, हरियाणा में जबरदस्त जीत के साथ सत्ता में लौटेगी बीजेपी, पानी और बेरोजगारी है चुनावी मुद्दागठबंधन नहीं हुआ तो किसे कितने वोट?

बीजेपी- 31% शिवसेना- 15% कांग्रेस- 16% एनसीपी-12% अन्य-26%

महाराष्ट्र में सीएम की पसंद कौन ? 

Opinion Poll: महाराष्ट्र, हरियाणा में जबरदस्त जीत के साथ सत्ता में लौटेगी बीजेपी, पानी और बेरोजगारी है चुनावी मुद्दा

देवेंद्र फडणवीस- 39% उद्धव ठाकरे- 6% अशोक चव्हाण- 5% शरद पवार-5%

महाराष्ट्र में सबसे बड़ा मुद्दा क्या है ?

Opinion Poll: महाराष्ट्र, हरियाणा में जबरदस्त जीत के साथ सत्ता में लौटेगी बीजेपी, पानी और बेरोजगारी है चुनावी मुद्दा पानी- 26% रोजगार- 22% किसान समस्या-12% सड़क- 11 %

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2014 के आंकड़े

साल 2014 में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 122 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं उसकी सहयोगी शिवसेना ने दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी. 2014 में बीजेपी और शिवसेना ने चुनाव अलग-अलग लड़ा था लेकिन नतीजों के बाद दोनों पार्टियों ने गठबंधन करके सरकार बनाया था. वहीं, कांग्रेस 41 सीटों के साथ तीसरी बड़ी पार्टी रही थी. 2014 में कांग्रेस और एनसीपी ने भी अलग अलग चुनाव लड़ा था.

हरियाणा

हरियाणा की कुल 90 सीटों में से बीजेपी 78 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. वहीं कांग्रेस के खाते में 8 सीटें जा सकती हैं.  जेजेपी एक सीट पर जीत हासिल कर सकती हैं और अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं.

Opinion Poll: महाराष्ट्र, हरियाणा में जबरदस्त जीत के साथ सत्ता में लौटेगी बीजेपी, पानी और बेरोजगारी है चुनावी मुद्दा

किसे कितने फीसदी वोट ? बीजेपी- 46% कांग्रेस- 22% जेजेपी-8 % INLD- 3% अन्य-21%

बेरोजगारी है चुनावी मुद्दा

Opinion Poll: महाराष्ट्र, हरियाणा में जबरदस्त जीत के साथ सत्ता में लौटेगी बीजेपी, पानी और बेरोजगारी है चुनावी मुद्दा

इस ओपिनियन पोल में ये बात भी सामने आई है कि हरियाणा में 48 फीसदी वोट के साथ मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद मनोहर लाल खट्टर हैं. वहीं, 13 फीसदी वोटों के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा दूसरे नंबर पर हैं. राज्य के लोगों के लिए चुनाव का मुख्य मुद्दा रोजगार और पानी है. पढ़ें विस्तार से

हरियाणा में सबसे बड़ा मुद्दा क्या है ? रोजगार- 28% पानी -14% सड़क-6% महंगाई-5%

हरियाणा में सीएम की पसंद कौन ?

Opinion Poll: महाराष्ट्र, हरियाणा में जबरदस्त जीत के साथ सत्ता में लौटेगी बीजेपी, पानी और बेरोजगारी है चुनावी मुद्दा

मनोहर लाल खट्टर -48% भूपेंद्र सिंह हुड्डा- 13% दुष्यंत चौटाला- 11%

साल 2014 में क्या रहे थे नतीजे

हरियाणा में इस वक्त भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. हरियाणा में आखिरी चुनाव साल 2014 में 15 अक्टूबर को हुए थे. राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी सर्वाधिक 47 सीट जीती थी. वहीं कांग्रेस के खाते में 15 सीटें आई थी. आईएनएलडी को 19 सीटों पर जीत मिली थी. हरियाणा जनहित कांग्रेस को राज्य में दो विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी. बहुजन समाज पार्टी और शिरोमणी अकाली दल को एक-एक सीटों पर जीत मिली थी. साल 2014 में राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे.

कब होंगे चुनाव

हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित होंगे. हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को खत्म हो रहा है और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर तक है.

NOTE: एबीपी न्यूज के लिए C- VOTER ने इन दोनों राज्यों में वोटरों का मूड जाना है. इस ओपिनियन पोल में हरियाणा के 3793 और महाराष्ट्र के 4855 लोगों की राय ली गई है. दोनों राज्यों में ओपिनियन पोल 1 सितंबर से 10 सितंबर के बीच किया गया है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget