एक्सप्लोरर

Maharashtra Violence: अहमदनगर में दो गुटों के बीच झड़प, नंदुरबार में पथराव, हिंसा में 2 पुलिसकर्मी घायल

Maharashtra Violence: रामनवमी के बाद से देश के अलग-अलग हिस्सों से हिंसक झड़प की खबरें सामने आ रही हैं. अब महाराष्ट्र के नंदुरबार में दो गुटों में पथराव हुआ और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.

Maharashtra Violence: मंगलवार 4 अप्रैल की रात महाराष्ट्र के नंदुरबार शहर (Nandurbar) में दो गुटों के बीच पत्थरबाजी हो गई. पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. हंगामे की वजह अभी साफ नहीं है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि अब तक 6 से 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिन्होंने पत्थरबाजी की शुरुआत की थी. यह पत्थरबाजी दो गुटों के बीच आपसी विवाद के कारण बताई जा रही है.

रामनवमी (Ramanavami) के दिन से महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से हिंसा और पथराव की खबरें सामने आ रही हैं. महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर के किराडपुरा, जलगांव और मुंबई के मलाड से हिंसक घटनाएं देखने को मिली थी. वहीं अब नंदुरबार से दो गुटों में पथराव का मामला सामने आया है.

नंदुरबार-अहमदनगर में आपस में भिड़े लोग
मंगलवार रात (4 अप्रैल) महाराष्ट्र के नंदुरबार शहर में दो पक्षों के बीच पथराव देखने को मिला. हालांकि झड़प क्यों हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. लेकिन पुलिस ने इस मामले में 6 से 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. नंदुरबार के अलावा महाराष्ट्र के अहमदनगर (Ahmednagar) जिले में भी दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. यहां पत्थरबाजी के साथ-साथ आगजनी की भी घटना सामने आई. झड़प में शामिल लोगों ने गाड़ियों में आग लगा दी और इस दौरान कई लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया. 

पहले भी सामने आईं पथराव की घटनाएं
रामनवमी के अवसर पर राजधानी मुंबई के मलाड में भी हिंसा भड़क गई थी. रामनवमी के जुलूस के दौरान दो गुटों मे पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी. वहीं रामनवमी के अगले दिन भी महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के किराडपुरा में भी दो पक्षों में झड़प की घटना सामने आई थी. इस दौरान दोनों तरफ से पत्थरबाजी के साथ-साथ आगजनी भी की गई. हालत ये रहे कि लोगों ने पुलिस पर भी पत्थर फेंके जिसकी वजह से 10 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे.

इसके अलावा 1 अप्रैल शनिवार को जलगांव में इसी तरह का मामला सामने आया था. पुलिस ने जानकारी दी थी कि यहां एक मूर्ति को तोड़े जाने के बाद दो पक्षों में लड़ाई हो गई थी और इस मामले में 12 लोगों को हिरासत में लिया गया था.

ये भी पढ़ें:

'...लेकिन पीएम मोदी ने कभी बदला नहीं लिया', अनुच्छेद 370 और CAA का जिक्र कर बोले गुलाम नबी आजाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget