एक्सप्लोरर

Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने BJP पर लगाया एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप, कहा- पार्टियों को तोड़ने की हो रही कोशिश

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने पूछा कि केंद्रीय जांच एजेंसी का डर दिखाकर और कितनी पार्टियों को तोड़ने की कोशिश करेगी केंद्र सरकार.

Uddhav Thackeray Attacks On BJP: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने पात्रा चॉल घोटाले में 101 दिनों की जेल के बाद जमानत पर बाहर आए संजय राउत (Sanjay Raut) की खूब तारीफ की है. उद्धव ने कहा कि संजय राउत न केवल शिवसेना (Shiv Sena) के नेता है, बल्कि मेरे दोस्त भी हैं. एक दोस्त कैसा होता है? संकट में दोस्त का साथ कभी नहीं छोड़ता यही संजय की दोस्ती दिखाती है.

उद्धव ठाकरे ने संजय राउत को कोर्ट से जमानत पर रिहा करने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा- कोर्ट के फैसले से साफ है कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच एजेंसी गलत इस्तेमाल किया है. 

उद्धव ने एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

उद्धव ठाकरे ने केंद्र पर एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए पूछा कि केंद्रीय जांच एजेंसी का डर दिखाकर और कितनी पार्टियों को तोड़ने की कोशिश करेगी केंद्र सरकार. उद्धव ने आम आदमी पार्टी, तेलंगाना राष्ट्रीय समिति, तृणमूल कांग्रेस और झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली जेएमएम को परेशान करने का आरोप भी लगाया. उद्धव ने कहा कि अगर हम सब एक हो जाएं, तो बड़ी ताकत खड़ी होगी. उद्धव ने केंद्र सरकार पर हमला जारी रखते हुए आगे कहा कि वो ईडी का इस्तेमाल एक पालतु जानवर की तरह कर रहे हैं. सवाल ये है कि क्या ये कार्यालय बंद होना चाहिए?

संजय राउत के तेवर पड़े नरम

वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत के जेल से बाहर आने के बाद तेवर कुछ नरम पड़ते दिख रहे हैं. संजय राउत ने जेल से बाहर आकर कहा कि वो दिल्ली जाकर पीएम नरेंद्र मोदी और होम मिनिस्टर अमित शाह से मुलाकात करेंगे. संजय राउत ने कहा कि मैं मोदी और शाह से मिलकर बताऊंगा कि क्या हुआ है और पूरा मामला क्या था? संजय राउत बुधवार (9 नवंबर) शाम को ही जेल से बाहर आए हैं और सबसे पहले उद्धव ठाकरे ने उनसे मुलाकात की.

देवेंद्र फडणवीस के फैसलों को बताया अच्छा

संजय राउत ने जेल से बाहर आकर कहा कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है. हम इसमें कोई राजनीतिक साजिश नहीं देखते. संजय राउत ने कहा कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कुछ अच्छे फैसले लिए हैं. एक नई सरकार महाराष्ट्र में बनी है. वो उसके कुछ फैसलों का स्वागत करते हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि 2 से 4 दिनों में वो जनता के काम के लिए देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात करेंगे.

इसे भी पढ़ेंः-

Gujarat Election 2022: बीजेपी 30 से ज्यादा नए चेहरों को बनाएगी उम्मीदवार, कई दिग्गजों का कटेगा टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget