एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'हिंसा से जल रही देश की मिट्टी! आतंकियों को जेल में डाले सरकार', सामना में केंद्र पर वार

Maharashtra: शिवसेना के मुखपत्र कहे जाने वाले अखबार सामना में जम्मू कश्मीर की स्थिति को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा गया है. सामना ने आरोप लगाए कि मोदी सरकार आतंकियों पर कार्रवाई नहीं कर रही

Maharashtra Shivsena Saamna: शिवसेना के मुखपत्र सामना ने मोदी सरकार पर तंज कसा है. सामना में सरकार के मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम को टारगेट करते हुए कहा, 'इस देश की मिट्टी हिंसा की वजह से जल रही है, ऐसे समय में पीएम को अपना प्रचार करने की बजाए विपक्ष पर लगाम लगाने के बावजूद आतंकियों और उग्रवादियों को जेल में डालने की जरूरत है.'

सामना में कहा, पीएम मोदी जहां पांच राज्यों के चुनाव प्रचार में जुटे हैं, वहीं जम्मू कश्मीर में खून-खराबा, हत्या और हिंसा भड़की हुई है. 24 घंटे में तीसरा आतंकी हमला हुआ है. श्रीनगर में अपने बेटे के साथ क्रिकेट खेल रहे इंस्पेक्टर मसरूर अहमद को आतंकियों ने गोलियों से भून दिया. इसके अलावा पुलवामा में आतंकियों ने 
एक मजदूर मुकेश कुमार की हत्या कर दी. 

क्या कश्मीर में फिर शुरू हो गई टारगेट किलिंग?
शिवसेना के मुखपत्र सामना में सरकार से सवाल किया गया है कि क्या कश्मीर में एक बार फिर से टारगेट किलिंग शुरू हो गई. क्या फिर से वहां पर उग्रवादी फिर से आजाद होकर घूमने लगे हैं. पिछले चार महीनों में पच्चीस से ज्यादा सैन्य अधिकारियों को आतंकवादियों के हाथों अपनी जान गंवानी पड़ी. कई इलाकों में आतंकी हमले हुए. पाकिस्तान सीमा पार से रोजाना सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. 

कश्मीर में आतंकी अचानक कहीं से आते हैं और अंधाधुंध फायरिंग कर गायब हो जाते हैं. इसलिए सरदार पटेल को आदर्श मानकर काम करनेवाली मोदी सरकार का लोहा कश्मीर के बर्फ की तरह पिघल गया है. सामना में मोदी सरकार पर तंज कसा गया कि सरकार राजनीतिक विरोधियों को जेल में डालने और चुनाव प्रचार में लगी हुई है जबकि जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और मणिपुर जल रहा है.

पीएम मोदी पर छोड़े सियासी तीर
सामना में कहा गया है कि केरल में बम विस्फोट हुआ, जिसमें दो की मौत और ५० लोग घायल हुए. केरल में बीजेपी की सरकार नहीं है इसलिए बीजेपी ने केरल में हुए आतंकी हमले पर हंगामा खड़ा कर दिया है, लेकिन यही लोग मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र पर चुप हैं. कश्मीर घाटी में आतंकियों का दुस्साहस बढ़ गया है. 

2014  से कश्मीरी जनता से किए गए वादों का क्या हुआ? कश्मीरी पंडितों की घर वापसी तो हुई ही नहीं, उलटे उनकी हालत और भी खराब हो गई है. घाटी का व्यापार, उद्योग, लेन-देन आज भी सुचारु नहीं है. इंटरनेट सेवा बंद है. संचार पर पाबंदी है. धारा-370 हटाने के बाद से न ही यहां के युवाओं को काम मिला, न ही वहां नए उद्योग-धंधे आए. आज भी वहां पर सेना के भरोसे थोड़ी बहुत कानून-व्यवस्था कायम है.

ये भी पढ़ें: MP Assembly Election 2023: सीएम शिवराज से कितने अमीर हैं कैलाश विजयवर्गीय, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget