एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में दिवाली से पहले नहीं खुलेंगे स्कूल, राज्य में कोरोना मामलों की संख्या 15 लाख पार

राज्य शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में स्कूलों को खोलने का प्रश्न ही नहीं उठता क्योंकि महामारी के समाप्त होने के आसार नहीं दिख रहे

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा है कि राज्य में दिवाली से पहले स्कूल नहीं खोले जाएंगे. महाराष्ट्र में अब तक संक्रमण के 15,17,434 मामले सामने आए हैं. वहीं, संक्रमण से 40,040 लोगों की मौत हो चुकी है.
केन्द्र सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 16 मार्च से सभी शिक्षण संस्थान बंद करने के आदेश दिए थे. सरकार ने अब 15 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोलने की अनुमति दी है. इस संबंध में गायकवाड़ ने कहा कि स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं चला रहे हैं और कुछ इलाकों में शिक्षक छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं चला रहे हैं.
उन्होंने कहा,‘‘ हम विभिन्न विकल्प तलाश रहे हैं, यह स्पष्ट है कि स्कूल दीवाली से पहले नहीं खुलेंगे. ’राज्य शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में स्कूलों को खोलने का प्रश्न ही नहीं उठता क्योंकि महामारी के समाप्त होने के आसार नहीं दिख रहे. राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने कहा कि संक्रमण पर काबू पाए जाने तक विभाग कॉलेज खोलने के पक्ष में नहीं है.
देश में कोरोना मामलों की संख्या 70 लाख के पार
भारत में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 लाख के पार पहुंच गई है. इनमें से एक लाख 8 हजार 334 मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं रिकवरी मामलों की संख्या 60 लाख से ज्यादा हो गई है और एक्टिव केस की संख्या घटकर 8 लाख 67 हजार पर आ गई है. संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या छह गुना से ज्यादा है. देश में लगातार तीन हफ्तों से नए रिकवरी केसों की संख्या, नए कोरोना केसों से ज्यादा आ रहे है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, कहा- रेप केस में सजा बढ़ा दें
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, कहा- रेप केस में सजा बढ़ा दें
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
Embed widget