एक्सप्लोरर

दुनिया में फिर साढ़े तीन लाख ज्यादा आए कोरोना केस, कुल 3.74 करोड़ संक्रमितों में से 75 फीसदी हुए ठीक

दुनिया में सबसे अधिक कोरोना मामले भारत, अमेरिका और ब्राजील में आ रहे हैं. वहीं बीते दिन कोरोना से सबसे ज्यादा मौत भी क्रमश: भारत, अमेरिका और ब्राजील में हुई है.

Coronavirus: दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है और तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है. दो दिन से साढ़ें तीन लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे है. पिछले 24 घंटे में 3.55 लाख कोरोना के केस सामने आए हैं, इससे पहले रिकॉर्ड 3.58 लाख मामले दर्ज किए गए थे. पिछले 24 घंटे में 5,075 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है. दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत हर दिन भारत में हो रही है. भारत के बाद अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, अर्जेंटीना, रूस, इरान में मौत हो रही है.

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 3 करोड़ 74 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 10 लाख 77 हजार (2.88%) लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ 79 लाख (75%) से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं. पूरी दुनिया में 82 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

कोरोना से सबसे प्रभावित देश भारत ही एक मात्र देश है जहां कोरोना महामारी सबसे तेजी से बढ़ रही है. हालांकि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है. यहां अबतक 79 लाख लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 50 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं. वहीं ब्राजील में 24 घंटे में 34 हजार से ज्यादा मामले आए हैं. दुनिया में कोरोना मामलों में नंबर-2 स्थान पर पहुंच चुके भारत में हर दिन सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं.

  • अमेरिका:  केस- 7,945,505, मौत- 219,282
  • भारत:        केस- 7,051,543, मौत- 108,371
  • ब्राजील:      केस- 5,091,840, मौत- 150,236
  • रूस:          केस- 1,285,084, मौत- 22,454
  • कोलंबिया: केस- 902,747, मौत- 27,660
  • स्पेन:          केस- 890,367, मौत- 32,929
  • अर्जेंटीना:  केस- 883,882, मौत- 23,581
  • पेरू:          केस- 846,088, मौत- 33,223
  • मैक्सिको:  केस- 809,751, मौत- 83,507
  • फ्रांस:         केस- 718,873, मौत- 32,637

12 देशों में 5 लाख से ज्यादा कोरोना केस दुनिया के 12 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें फ्रांस और यूके भी शामिल है. दुनिया में 60 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली. दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको) में 80 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है. इन चार देशों में 5.50 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है, ये संख्या दुनिया में मौतों की कुल 50 फीसदी है.

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है. यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है. साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

ये भी पढ़ें- 16 वर्षीय बच्ची बनी एक दिन के लिए फिनलैंड की प्रधानमंत्री, जानिए भाषण में क्या संदेश दिया? कर्ज के जाल में गरीब देशों को फंसा रहा है चीन, जानें- चालबाज 'ड्रैगन' के क्या हैं मंसूबे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पाकिस्तान में सोच-समझकर घटाई हिंदूओं की आबादी! कैसे 79 साल में 14.6% से सिर्फ 1.7% बचे?
PAK में सोच-समझकर घटाई हिंदूओं की आबादी! कैसे 79 साल में सिर्फ 1.7% बचे?
अहिंसा के प्रतीक... US के नॉर्थ डकोटा में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण
अहिंसा के प्रतीक... US के नॉर्थ डकोटा में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण
Explained: क्या आइजनकोट के इजराइली PM बनने से फ़िलिस्तीन के साथ जंग रुक जाएगी? जानिए उनका स्टैंड
Explained: क्या आइजनकोट के इजराइली PM बनने से फ़िलिस्तीन के साथ जंग रुक जाएगी? जानिए उनका स्टैंड
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget