एक्सप्लोरर

School Reopen: अब तक थमा नहीं कोरोना का कहर, महाराष्ट्र में सोमवार से खुलेंगे पहली से 12वीं तक के स्कूल

राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवड़ा ने कहा कि हम कोविड प्रोटोकॉल्स के साथ पहली से बारहवीं कक्षा तक के स्कूल खोलने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमारे प्रस्ताव को मान लिया है.

Mumbai Schools To Reopen: महाराष्ट्र में सोमवार यानी 24 जनवरी से दोबारा पहली से 12 कक्षा तक के स्कूल खुलने जा रहे हैं. राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्कूल दोबारा शुरू करने की इजाजत दे दी. कोरोना के सारे नियमों का पालन करते हुए स्कूल खोले जाएंगे. राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवड़ा ने कहा कि हम कोविड प्रोटोकॉल्स के साथ पहली से बारहवीं कक्षा तक के स्कूल खोलने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमारे प्रस्ताव को मान लिया है.

वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि जिस तरह से कोविड टास्क फोर्स और अभिभावकों से भी लगातार मांग हो रही थी कि स्कूल जल्द खोलें जाए उसके बाद राज्य में अलग-अलग जगहों पर कोविड की अलग स्थिति इसलिए स्थानीय लेवल पर इसका निर्णय लिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन बच्चों की सेहत और अभिभावकों के रज़ामंदी के हिसाब से निर्णय लेंगे. 1 से 12 शुरू होगा 24 जनवरी से.. कोविड एसओपी और अभिभावकों की रजामंदी ज़रूरी है. वर्षा गायकवाड़ ने आगे कहा कि कोविड की संख्या बढ़ने के बाद हमने स्कूल बंद करने का निर्णय लिया था. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से क्लास चलेगी.

ये भी पढ़ें: क्या नोटों से भरे बैगों का है चुनावी कनेक्शन! Punjab CM Charanjit Channi के रिश्तेदार समेत तीन लोगों से ED करेगी पूछताछ

महाराष्ट्र सरकार की तरफ से स्कूलों को खोलने का यह फैसला ऐसे वक्त पर लिया गया है जब देश में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर से तेज हो गई है. गुरुवार को पिछले 24 घंटे के दौरान 3 लाख से भी ज्यादा कोरोना के केस सामने आए हैं, जो आठ महीने में सबसे ज्यादा है. इधर, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 3865 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,81,420 हो गई है. एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि ये मामले बुधवार को सामने आए थे.

वायरस के संक्रमण से आठ और मरीज़ों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 11,678 हो गई है. उन्होंने कहा कि ठाणे में मृत्यु दर 1.71 फीसदी है. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कुल मामले बढ़कर 1,58,171 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 3351 है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget