एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में कोरोना के करीब 30 हजार नए केस, पिछले 24 घंटे में 738 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में एक्टिव केस की संख्या 3 लाख 83 हजार 253 हो गई है. अब तक इस वायरस की वजह से 85 हजार 355 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना के बीच राज्य में ब्लैक फंगस का संकट भी गहरा रहा है.

मुंबई: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 29 हजार 911 नए मामले सामने आए हैं और 738 लोगों की मौत हुई है. हालांकि, इलाज के बाद इस वायरस से 47 हजार 371 ठीक भी हुए हैं. राज्य सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों में इस बात की जानकारी दी गई.

आंकड़ों के मुताबिक, नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 54 लाख 97 हजार 448 हो गई. वहीं इलाज के बाद अब तक 50 लाख 26 हजार 308 लोग रिकवर हो चुके हैं. इस वायरस की वजह से महाराष्ट्र में 85 हजार 355 लोगों की मौत हुई है और एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3 लाख 83 हजार 253 है.

मुंबई में कोरोना की स्थिति

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के 1425 नए केस सामने आए हैं और 1460 मरीज पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं. वहीं इस वायरस की वजह से शहर में 59 और मरीजों की मौत हुई है. इस तरह से नए मामलों के सामने आने के बाद मुंबई में पॉजिटिव केस की संख्या 6 लाख 93 हजार 644 हो गई. अब तक 6 लाख 47 हजार 623 लोग रिकवर हो चुके हैं. मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 14 हजार 468 हो गया है और एक्टिव केस की संख्या 29 हजार 525 है.

कोरोना के बीच महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस का संकट

महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस की वजह से 90 लोगों की जान जा चुकी है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गुरुवार को कहा कि राज्य में इस वक्त चिंता का सबसे बड़ा विषय म्यूकरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस है जिसके कारण यहां 90 लोगों की जान जा चुकी है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इसके उपचार के लिए अधिक मात्रा में दवाओं की जरूरत है.

प्रधानमंत्री मोदी की महाराष्ट्र के 17 जिलाधिकारियों के साथ हुई बैठक में टोपे ने यह कहा. बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण भी शामिल हुए. उन्होंने राज्य के लिए मांगें रखते हुए कहा कि कोविड-19 के मामलों में कमी आने के चलते रेमडेसिविर जैसी दवाओं और ऑक्सीजन की आवश्यकता स्थिर हुई है और फिलहाल महाराष्ट्र में म्यूकरमाइकोसिस चिंता का प्रमुख विषय बना हुआ है.

स्वरूप बदलने में माहिर है कोरोना, यह ‘बहुरूपिया’ और ‘धूर्त’ भी- पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी मां ने मुझे यह घर...', ममता बनर्जी के लिए क्यों इतनी खास है भवानीपुर सीट, जानें क्या है इसका इतिहास?
'मेरी मां ने मुझे यह घर...', ममता बनर्जी के लिए क्यों इतनी खास है भवानीपुर सीट, जानें क्या है इसका इतिहास?
बेटी को गाली और पिता के साथ मारपीट, नदिया में 'युवासाथी' योजना के पैसों पर घमासान, BJP-TMC भिड़ी
बेटी को गाली और पिता के साथ मारपीट, नदिया में 'युवासाथी' योजना के पैसों पर घमासान, BJP-TMC भिड़ी
'सुलभ शौचालय में जाओ', 60 साल के मरीज को नहीं जाने दिया वॉशरूम, RG कर अस्पताल में इलाज के बीच मौत
'सुलभ शौचालय में जाओ', 60 साल के मरीज को नहीं जाने दिया वॉशरूम, RG कर अस्पताल में इलाज के बीच मौत
बंगाल चुनाव में AIMIM की एंट्री, ओवैसी ने बाबरी मस्जिद वाले हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन का किया ऐलान
बंगाल चुनाव में AIMIM की एंट्री, ओवैसी ने बाबरी मस्जिद वाले हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन का किया ऐलान

वीडियोज

Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War
Iran-Israel War: Middle East में बारूद की बारिश ने बढ़ाया युद्ध का खतरा | World War3 | Drones Attack
Sansani: ट्रंप के लिए अमेरिका में नफरत बढ़ रही है? | Middle East
Owaisi करेंगे Humayun Kabir की पार्टी से गठबंधन? सियासत में हलचल | Breaking News
War Update: ईरान-इजरायल टकराव ने बढ़ाया दुनिया का खतरा | Iran Vs America Israel War | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40 करोड़ बैरल तेल… कोई नहीं बचेगा', IEA प्रमुख ने जंग के बीच दी सबसे बड़े ऊर्जा संकट की चेतावनी
'40 करोड़ बैरल तेल… कोई नहीं बचेगा', IEA प्रमुख ने जंग के बीच दी सबसे बड़े ऊर्जा संकट की चेतावनी
अब्दुल बासित की गीदड़भभकी पर प्रियंका चतुर्वेदी की दो टूक, कहा- अगर थोड़े भी संकेत लगे तो...
अब्दुल बासित की गीदड़भभकी पर प्रियंका चतुर्वेदी की दो टूक, कहा- अगर थोड़े भी संकेत लगे तो...
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- 'ये हमारे अधिकार को...'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- 'ये हमारे अधिकार को...'
मैथ्यू हेडन-सुरेश रैना से डीजे ब्रावो तक, IPL 2026 से पहले मैदान पर नजर आए CSK के दिग्गज; देखें वीडियो
हेडन-रैना से डीजे ब्रावो तक, IPL 2026 से पहले मैदान पर नजर आए CSK के दिग्गज; देखें
Dhurandhar 2 Leaked: 'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच मेकर्स को झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म, फ्री में डाउनलोड कर धड़ल्ले से देख रहे लोग
'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच मेकर्स को झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म
US Iran War: भारत में 95 तो पाकिस्तान में कितने रुपए प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल, सिलेंडर कितने का?
भारत में 95 तो पाकिस्तान में कितने रुपए प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल, सिलेंडर कितने का?
नया मोबाइल खरीदने जा रहे हैं तो जान लें 2-6-10 नियम, नहीं तो करा लेंगे बड़ा नुकसान
नया मोबाइल खरीदने जा रहे हैं तो जान लें 2-6-10 नियम, नहीं तो करा लेंगे बड़ा नुकसान
Vitamin D And Brain Health: हड्डियों के लिए क्या आप भी धड़ाधड़ ले रहे Vitamin D, जानें इससे किन चीजों पर पड़ता है खराब असर?
हड्डियों के लिए क्या आप भी धड़ाधड़ ले रहे Vitamin D, जानें इससे किन चीजों पर पड़ता है खराब असर?
Embed widget