एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: सत्ता जाने के बाद उद्धव ठाकरे की 'पॉलिटिक्स' में दिखा ये बदलाव, पार्टी बचाने फ्रंटफुट पर उतरे

Maharashtra News: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) पर तंज करते हुए कहा कि सूरत जाने से अच्छा था कि मुझे अपनी सूरत दिखाते और सामने बैठकर बात करते.

Uddhav Thackeray on Eknath Shinde: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) मुश्किल वक्त में बदलते नजर आ रहे हैं. कभी मीडिया से सीधे तौर पर बात नहीं करने वाले उद्धव ठाकरे ने आज मीडिया को अपने निवास स्थान मातोश्री में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए निमंत्रण भेजा. पार्टी में फूट पड़ने के बाद बीते एक हफ्ते में उद्धव दो बार मीडिया से मुखातिब हुए. पहला मौका शिंदे सरकार के विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद था जब उद्धव दादर स्थित शिवसेना (Shiv Sena) भवन में पार्टी के सभी जिला प्रमुखों के साथ बैठक की. 

बैठक में उद्धव ठाकरे ने जिला प्रमुखों को संगठन को एक बार फिर से कैसे मजबूत किया जाए इसे लेकर काम करने के आदेश दिए. दूसरा मौका आज यानी शुक्रवार का दिन था जब उद्धव ठाकरे ने निवास स्थान मातोश्री में मीडिया से मुखातिब होकर पार्टी और पार्टी के चुनाव चिह्न पर मडरा रहे संकट को लेकर बात की है. इससे पहले एकनाथ शिंदे के बगावत से लेकर अपने इस्तीफे तक राज्य की जनता को सिर्फ फेसबुक लाइव के जरिए ही संबोधित किया था.

'चुनाव चिह्न कोई नहीं छीन सकता'
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवसेना नेता अनिल परब और अनिल देसाई नजर आए. उद्धव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के शुरुआत में पार्टी के चुनाव चिह्न को लेकर चल रहे संकट को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि शिवसेना से उसका चुनाव चिह्न कोई नहीं छीन सकता है. जनता सिर्फ धनुष- बाण पर वोट नहीं करती है. वोट करते समय जनता ये देखती है कि धनुष-बाण किसके हाथ में है. उद्धव ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है.

एकनाथ शिंदे पर तंज
उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) पर तंज कसते हुए कहा कि शिवसेना ने आम लोगों को खास बनाया है और यही शिवसेना की खासियत रही है. किसी एक के जाने से पार्टी खत्म नहीं होती है. विधायक जा रहे हैं लेकिन राज्य की जनता अभी भी हमारे साथ है. 

उद्धव ने आगे मुख्यमंत्री पर तंज करते हुए कहा कि सूरत जाने से अच्छा था कि मुझे अपनी सूरत दिखाते और सामने बैठकर बात करते. राज्य में चुनाव कराने की मांग करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर उनमें (एकनाथ शिंदे और बीजेपी) हिम्मत है तो चुनाव करवा कर देख लें, पता चल जाएगा कि राज्य की जनता किसके साथ है. 

अंत मे उद्धव (Uddhav Thackeray) ने बीजेपी (BJP) का नाम लिए बिना कहा कि जिन लोगों ने मेरे परिवार का अपमान किया, मेरे बेटे को जेल के अंदर डालने की कोशिश की, आपने उन लोगों के साथ हाथ मिलाया है. बगावत के बाद उद्धव ठाकरे मीडिया के जरिए अपनी बात रख रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) निष्ठा यात्रा शुरू कर संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अमित शाह से की मुलाकात

उद्धव पर BJP नेता किरीट सोमैया के ट्वीट से शिंदे कैंप नाराज, यहां तक कहा- हमें सत्ता का मोह नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पीड़ित के पूरे पैसे बैंक से दिलवाने की बने व्यवस्था', डिजिटल अरेस्ट ठगी पर SC के तेवर सख्त
'पीड़ित के पूरे पैसे बैंक से दिलवाने की बने व्यवस्था', डिजिटल अरेस्ट ठगी पर SC के तेवर सख्त
सिद्धारमैया के स्टिंग Video मामले में सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने दी जांच रिपोर्ट, क्या किया खुलासा?
सिद्धारमैया के स्टिंग Video मामले में सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने दी जांच रिपोर्ट, क्या किया खुलासा?
राजनाथ की चीन को खरी-खरी, इंडो-पैसिफिक में नियम और सुरक्षा पर लगाई लताड़
राजनाथ की चीन को खरी-खरी, इंडो-पैसिफिक में नियम और सुरक्षा पर लगाई लताड़
कल से 2 दिन गुजरात दौरे पर रहेंगे PM नरेंद्र मोदी, देश को देंगे करोड़ों की सौगात
कल से 2 दिन गुजरात दौरे पर रहेंगे PM नरेंद्र मोदी, देश को देंगे करोड़ों की सौगात

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget