एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अमित शाह से की मुलाकात

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की.

Eknath Shinde Meets Amit Shah: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए अमित शाह (Amit Shah) ने कहा, ''महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं दीं. मुझे विश्वास है कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आप दोनों पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा कर महाराष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.'' मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद शिंदे की यह पहली दिल्ली यात्रा है. 

कल यानी शनिवार को करीब साढ़े चार बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात होगी. दोनों नेता जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह से भी मुलाकात कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, जाने-माने वकील हरीश साल्वे से भी एकनाथ शिंदे और फडणवीस की मुलाकात हो सकती है.

11 जुलाई को SC में सुनवाई

बता दें कि शिंदे और उनके गुट के 15 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग संबंधी उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाले शिवसेना धड़े की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 11 जुलाई को अहम सुनवाई होने वाली है. इसी सुनवाई को लेकर शुक्रवार को शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का 11 जुलाई का फैसला सिर्फ शिवसेना का ही नहीं बल्कि भारतीय लोकतंत्र का भविष्य भी तय करेगा.

एकनाथ शिंदे ने पिछले महीने शिवसेना में बगावत कर दी थी. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की सरकार गिर गई. ठाकरे के इस्तीफे के बाद बीजेपी के सहयोग से शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

Maharashtra Politics: सत्ता जाने के बाद उद्धव ठाकरे की 'पॉलिटिक्स' में दिखा ये बदलाव, पार्टी बचाने फ्रंटफुट पर उतरे

Kirit Somaiya Remarks: उद्धव पर BJP नेता किरीट सोमैया के ट्वीट से शिंदे कैंप नाराज, यहां तक कहा- हमें सत्ता का मोह नहीं

केतन दीक्षित abp न्यूज़ की सोशल मीडिया टीम में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. उन्होंने पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू किया. उसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान में भी अपनी सेवाएं दीं. 4 साल से अधिक समय तक वह 'स्टॉप एसिड अटैक' अभियान के साथ बतौर मीडिया ऑफिसर जुड़े रहे. इसके बाद हाइपर लोकल न्यूज़ एप 'सर्कल' में बतौर एडिटोरियल कम्यूनिटी मैनेजर अपनी जिम्मेदारियां निभाईं. केतन ने अपनी पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पूरी की. फिल्म मेकिंग के क्षेत्र में भी इनकी दिलचस्पी है और अवॉर्ड विनिंग फिल्म का निर्देशन भी किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget