एक्सप्लोरर

कल से 2 दिन गुजरात दौरे पर रहेंगे PM नरेंद्र मोदी, देश को देंगे करोड़ों की सौगात

अगले दो दिन पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर रहेंगे. वह 30 से 31 अक्टूबर तक कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इस दौरान पीएम मोदी बनासकांठा समेत सरदार वल्लभ भाई पटेल के 151वीं जयंती में हिस्सा लेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे. वह 30-31 अक्टूबर तक कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इन दो दिनों में प्रधानमंत्री बनासकांठा में 14 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे. इन सौगातों को देश को समर्पित करेंगे.

इसके अलावा प्रधानमंत्री पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे. यह लगभग 1900 करोड़ रुपये की होगी. प्रधानमंत्री एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उनकी आधारशिला रखेंगे.

अहमदाबाद मेट्रो से जुड़ी देंगे सौगात
पीआईबी के मुताबिक, प्रधानमंत्री बनासकांठा में 'भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर' (Bharat Bovine Breeding and Research Centre) को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2A (एयरपोर्ट एक्सटेंशन) और चरण-2B (गिफ्ट सिटी एक्सटेंशन) की आधारशिला रखेंगे.

पीएम मोदी के दो दिवसीय कार्यक्रम

30 अक्टूबर को सुबह लगभग 9.30 बजे पीएम बनासखांठा में एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी इन विट्रो फर्टिलाइजेशन लैब और भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर पशु फार्म का दौरा करेंगे. सुबह लगभग साढ़े दस बजे, वह बनासकांठा में 14 करोड़ रुपये से अधिक विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. उनका उद्घाटन करेंगे. उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे. 

इसके बाद वह एकता नगर जाएंगे. जहां भारत पर्व 2026 का उद्घाटन करेंगे. शाम 7.45 बजे एकता प्रकाश पर्व में जाएंगे. इसके बाद 8.15 पर नर्मदा आरती में शामिल होंगे. 31 अक्टूबर को सुबह लगभग 9 बजे पीएम स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. सुबह 9.15 बजे एकता नगर में विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद रेन फॉरेस्ट वामन वृक्ष वाटिका का दौरा करेंगे. शाम लगभग 5.30 बजे पीएम मोदी सरदार बल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर शामिल होंगे.

परेड में वामपंथी उग्रवाद से निपटने पर विशेष जोर 

इस साल की परेड में वामपंथी उग्रवाद से निपटने में सुरक्षा बलों की उपलब्धियों पर विशेष जोर दिया जाएगा. 'राष्ट्रीय एकता दिवस' समारोह की मुख्य थीम 'वंदे मातरम' होगी. 

इस समारोह का मुख्य आकर्षण नक्सल मुक्त भारत पर आधारित एक विशेष नाट्य प्रस्तुति होगी. इसे नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की तरफ से आयोजित किया जाएगा. इसमें वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित 126 जिलों के लगभग 2 हजार कलाकार हिस्सा लेंगे. प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकर इन क्षेत्रों के समुदायों के सामने आने वाली चुनौतियों और शांति, सुरक्षा और विकास की ओर उनकी यात्रा को दर्शाएंगे. झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां वंदे मातरम पर केंद्रित होंगी. यह देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और सामूहिक अपनत्व की भावना को प्रदर्शित करेंगे. 

इन झांकियों में लोगों की आकांक्षाओं, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सांस्कृतिक समृद्धि और लोगों की विकास यात्राओं को भी दिखाया जाएगा. पूरे भारत से 5 हजार कलाकारों की तरफ से भव्य जश्न मनाया जाएगा. 

पवन कुमार गौड़ एबीपी न्यूज में विशेष संवाददाता हैं. BJP, RSS और सरकार से जुड़ी खबरें और संसद की कार्यवाही कवर करते हैं. 2022 के यूपी चुनाव में तकरीबन 8 हजार किलोमीटर की बाय रोड कवरेज किया. कोविड और हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन को प्रमुखता से कवर कर चुके हैं. 3 लोकसभा चुनाव कवर करने के साथ साथ यूपी, उत्तराखंड, गुजरात, हरियाणा, असम और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव कवर करने का अनुभव है.

गौड़ के पास 15 सालों से ज्यादा का पत्रकारिता का अनुभव है. मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. पवन कुमार गौड़ ने रेडियो और टेलीविजन पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है. संपर्क के लिए मेल करें- pavankg@abpnetwork.com, एक्स हैंडल- @brajwasipavan
 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget