एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: बागी विधायक के दफ्तर पर शिवसेना कार्यकर्ताओं का हमला, चंद्रकांत बोले- एक्शन का रिएक्शन

Maharashtra News: शिवसेना नेता चंद्रकांत जाधव ने कहा कि यह केवल एक्शन का रिएक्शन है. उन्होंने कहा कि शिवसेना की भाषा में सभी बागी विधायकों को जवाब दिया जायेगा

Maharashtra Political Crisis Updates: महाराष्ट्र (Maharashtra) में सियासत घमासान के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) और उनके बागी नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) अब खुलकर एक-दूसरे के सामने खड़े हो गए हैं. इन दोनों नेताओं के बीच खींचतान से आज महाराष्ट्र में गहमागहमी बढ़ने के आसार है. शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जारी है. आज होने वाली इस बैठक में शामिल होने के लिए सतारा के जिला प्रमुख चंद्रकांत जाधव (Chandrakant Jadhav) शिवसेना भवन पहुंचे.

चंद्रकांत जाधव ने एबीपी न्यूज को बताया के कल जिला प्रमुखों के बैठक में भी वह मौजूद थे हालांकि आज की बैठक का उद्देश कुछ और है. आज कई वरिष्ठ नेता इस बैठक में शामिल होंगे. वहीं, पुणे में बागी विधायक तनाजी सावंत (Tanaji Sawant) के दफ्तर में हुए तोड़फोड़ के बारे में चंद्रकांत जाधव ने बताया कि यह केवल एक्शन का रिएक्शन है. उन्होंने कहा कि शिवसेना की भाषा में सभी विधायकों को जवाब दिया जायेगा और इसी वजह से यह रिएक्शन अब राज्य में हर जगह दिखेगा. 

शिवसेना ने शिंदे समर्थक विधायक के दफ्तर को बनाया निशाना

आपको बता दें कि शिवसैनिकों ने आज पुणे में शिवसेना विधायक तानाजी सावंत के दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की. शिवसेना कार्यकर्ताओं ने ना केवल उनके दफ्तर बल्कि उनकी दुकानों में भी तोड़फोड़ की. शिवसैनिकों ने तानाजी सावंत के दफ्तरऔर दुकानों पर गद्दार भी लिखा है. तानाजी सावंत एकनाथ शिंदे के साथ गुवाहाटी में मौजूद हैं. शिवसेना की इस कार्रवाई के बाद बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र के गृह मंत्री समेत महाराष्ट्र के डीजीपी को एक पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने उनके समर्थक विधायकों और उनके परिवारों को दी गई सुरक्षा को हटाए जाने को अवैध करार दिया है.

संजय राउत बोले गुस्से में हैं लोग

वहीं, एकनाथ शिंदे के इस आरोप पर शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि किसी भी विधायक की सुरक्षा वापस नहीं ली गई है. संजय राउत ने बागी विधायक के दफ्तर और दुकान पर शिवसैनिकों के इस हमले को लेकर कहा कि महाराष्ट्र के लोगों में गुस्सा है. उन्होंने कहा महाराष्ट्र में ऐसा नहीं चलता है, गुस्सा रहना भी चाहिए. राउत ने कहा कि ये शिवसेना की आग है और हम इस आग को कभी बुझने नहीं देते हैं. बाला साहेब ठाकरे ने हमसे ये कहा है. ये राख नहीं होनी चाहिए. संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि आप हमारे विधायकों को किडनैप करेंगे, उन्हें सुरक्षा देंगे और हम अपना गुस्सा नहीं निकालेंगे? ऐसा कैसे हो सकता है? क्या हम नामर्द हैं, हम नामर्द नहीं हैं. उन्हें कहा पार्टी पर कब्जा मत करो. अगर कब्जा करोगे तो तलवार का जवाब तलवार से दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंः-

Explainer: महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट हुआ तो कौन साबित कर पाएगा बहुमत, जानिए क्या बन रहे हैं समीकरण?

Maharashtra: 'गुवाहाटी में बागियों की चुटकी बजाकर दूर हुई ED की बला'- सामना के जरिए शिवसेना का BJP पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget