एक्सप्लोरर

Saamana: 'जनसंख्या जैसे मसले को भी धार्मिक-राजनीतिक चश्मे से देखा जाता है', देश में बढ़ती आबादी पर 'सामना' के जरिए तंज

Shiv Sena on Population: शिवसेना ने 'सामना' के जरिए ये दावा किया है कि अगले दो सालों में ही हमारा देश जनसंख्या (Population) के मामले में चीन (China) से भी आगे निकल जाएगा.

Saamana Attack Over Population: देश में बढ़ती आबादी को लेकर शिवसेना (Shiv Sena) ने अपने मुखपत्र 'सामना' (Saamana) के जरिए सरकार पर तंज कसा है. सामना में एक लेख में कहा गया है कि हमारा देश जल्द ही वैश्विक महाशक्ति बनेगा, ऐसी घोषणाएं हमेशा ही की जाती रही है. खासकर पिछले पांच-छह सालों से शासकों की ओर से ये दावा लगातार किया जा रहा है. देश महाशक्ति वगैरह बनेगा तब बनेगा, लेकिन हिंदुस्तान जल्द ही जनसंख्या (Population) की वैश्विक महाशक्ति बन जाएगा, यह पक्का है.

शिवसेना ने 'सामना' के जरिए ये दावा किया है कि अगले दो सालों में ही हमारा देश जनसंख्या के मामले में चीन से भी आगे निकल जाएगा. संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में इस खतरे की चेतावनी दी गई है. वर्तमान में हमारी जनसंख्या वृद्धि की सालाना दर 0.9 फीसदी. यह गति इसी तरह कायम रही तो साल 2023 तक चीन को भी पीछे छोड़ते हुए भारत विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा.

चीन के बराबर पहुंच गई भारत की जनसंख्या?

सामना में लिखा गया है कि मौजूदा वक्त में हमारी जनसंख्या 140 करोड़ 66 लाख के आसपास है, वहीं चीन की जनसंख्या 142.60 करोड़ है. यानी हिंदुस्तान जनसंख्या के मामले में चीन के लगभग बराबरी में आ गया है. इसलिए अगले दो साल में हमारा देश सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन सकता है. यह डर निराधार नहीं है. जनसंख्या वृद्धि के मामले में बड़े पैमाने पर जनजागरूकता और अन्य उपाय करने के बावजूद आज हमारी जनसंख्या चीन के बराबर पहुंच गई है. 

जनसंख्या का विषय धार्मिक-राजनीतिक चश्मे से देखा जाता है?

सामना (Saamana) में आगे लिखा गया है कि भारत अब चीन (China) से आगे छलांग लगाने की हद तक पहुंच गया है. अब इसे उपाय योजनाओं की असफलता कहें या जनता की लापरवाही? हम सर्वाधिक वैश्विक जनसंख्या (Global Population) की चौखट पर आ पहुंचे हैं. अनियंत्रित जनसंख्या चीन की तरह हमारे देश में भी पुराना दर्द है. कई कोशिशों के बाद भी इस दर्द पर अभी भी रामबाण उपाय ढूंढ़ा नहीं जा सका है. हमारे यहां ‘जनसंख्या’ का विषय ‘धार्मिक-राजनीतिक’ चश्मे से देखा जाता है. हिंदुओं को भी अधिक बच्चे पैदा करना चाहिए, ऐसे भड़काऊ बयान स्वयंभू धार्मिक गुरु कहलानेवाले खुलेआम करते रहते हैं. जनसंख्या वृद्धि का समाधान सरकार और समाज दोनों को मिलकर निकालने का विषय है.

ये भी पढ़ें:

Unparliamentary Words: संसद में नहीं बोल सकेंगे जुमलाजीवी, भ्रष्ट और जयचंद जैसे शब्द - महुआ और प्रियंका ने कसा सरकार पर तंज

गोवा के मंत्री गोविंद गौडे ने दिया अटपटा बयान, कहा- ताजमहल के लिए शाहजहां ने नहीं निकाला था टेंडर

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget